मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं। सभी टीमें अपने फैन्स से जुड़ने के लिए अलग अलग इवेंट का आयोजन कर रही हैं। ऐसे में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार को एमआईएक्स(MIX) इवेंट के दौरान अपनी हनुमान भक्ति का खुलासा किया। हार्दिक पांड्या को आम तौर पर उनके स्वैग और लैविश लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्हें महंगी गाड़ियों और घड़ियों का शौक है। हार्दिक अपने स्टाइलिश लुक से भी फैन्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं। लेकिन प्रशंसकों को पहली बार उनके आध्यात्मिक पहलू के बारे में जानने का मौका मुंबई इंडियन्स के इवेंट के दौरान मिला।
फरारी में भी सुनता हूं हनुमान चालीसा
हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियन्स के इवेंट एमआईएक्स(MIX) के दौरान खुद के हनुमान भक्त होने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो नियमित तौर पर हनुमान चालीसा सुनते हैं इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। हार्दिक ने कहा,'अभी मेरे पास एक फरारी है, लेकिन उसमें भी मैं हनुमान चालीसा ही सुनता हूं। हर कोई इस बात से सहमत होगा कि कोई भी दूसरा गीत आपको वैसी सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे सकता, जैसी हनुमान चालीसा देती है।'
ऐसा है मुंबई इंडियन्स का शेड्यूल
मुंबई इंडियन्स अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद मुंबई की टीम 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से, 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से और 12 अप्रैल को आरसीबी से भिड़ेगी। दूसरे चरण के कार्यक्रम का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है।
मुंबई इंडियन्स की ऐसी है टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।
