टीवी मसाला

'लोग कई बार...'- Ankit Gupta संग क्यों बढ़ी Priyanka Chahar Choudhary की दूरी, आखिरकार एक्ट्रेस ने बताया सच

Priyanka Chahar Choudhary On Distance With Ankit Gupta: प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में अपने और अंकित गुप्ता के बीच बढ़ी दूरी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसका कारण भी साझा किया है।

Image

Priyanka Chahar Choudhary ने अंकित गुप्ता संग दूरी बढ़ने की बताई वजह (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Priyanka Chahar Choudhary On Distance With Ankit Gupta: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। प्रियंका चाहर चौधरी टीवी पर अभी तक कई हिट शोज कर चुकी हैं। वहीं अब वह एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री से ही दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर थी। शो में रहते हुए उन्होंने अपनी गेम पहले दिन से ही दुरुस्त करनी शुरू कर दी। लेकिन इन सबसे इतर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने अपने और अंकित गुप्ता के रिश्ते पर भी चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने दोनों के बीच आई दूरी का कारण भी साझा किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: आंखों के नीचे काले घेरे और कमजोर शरीर, Dipika Kakar की हालत दिखी नाजुक! चिंता में डूबे फैंस

    प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने "राइज एंड फॉल 2' में कदम रखने से पहले बालाजी टेलीफिल्म्स के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं। इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी से सीधे तौर पर सवाल किया गया कि उन्होंने और अंकित गुप्ता ने एक-दूजे से बातचीत करनी बंद क्यों कर दी? इस मामले पर प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा, "ये ऐसा था कि, ये मेरे और उसके बीच की बात है। कुछ लोग, हो सकता है कि लोग कई बार होता है कि जरूरी नहीं होता कि कुछ रिश्ते अच्छे रिश्ते भी होते हैं। पर जरूरी नहीं होता कि उनका साथ में होना ही जरूरी होता है। तो बस यही है। हां थोड़ा अलग कॉल थी ये, लेकिन ठीक है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp Season 2: दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, मेकर्स बोले- भागकर जाओगे कहां?

      बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की जोड़ी लोगों को खूब पसंद थी। दोनों ने 'उडारियां' सीरियल में फतेह और तेजो का किरदार निभाया था। वहीं इस शो के बाद दोनों साथ में "बिग बॉस 16' में भी नजर आए, जहां दर्शकों ने उनकी जोड़ी को जमकर प्यार दिया था। दोनों को लेकर कई बार डेटिंग की अफवाहें भी सामने आईं, लेकिन प्रियंका और अंकित ने हमेशा एक-दूजे को अच्छा दोस्त ही बताया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article