क्रिकेट

IPL 2025 में धोनी खेलेंगे या नहीं, उनके सबसे करीबी सुरेश रैना ने दिया जवाब (वीडियो)

Chennai Super Kings: IPL 2024 क्या एमएस धोनी के लिए आखिरी साल होगा? इसको लेकर फैंस के बीच सबसे बड़ी चर्चा है। लेकिन इस सवाल का जवाब चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने दी है। इसके अलावा आरपी सिंह ने भी इसका जवाब दिया है।

Image

एमएस धोनी (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी का भविष्य
  • क्या धोनी का यह आखिरी सीजन
  • सुरेश रैना ने दिया जवाब

Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 42 साल के एमएस धोनी ने जिस तरह की पारी खेली उसको देख कर सभी दंग रह गए। उनकी इस पारी के बाद फैंस के मन में जो सवाल उठ रहे थे कि शायद यह उनका आखिरी सीजन होगा बदल गए हैं। अब उन्हें लगने लगा है कि धोनी शायद एक और सीजन खेल लें। यही सवाल जब धोनी के साथी खिलाड़ी से किया गया तो उन्होंने अलग-अलग जवाब दिए।

रैना ने दी सीएसके फैंस को खुशखबरी

एक मैच में कांमेंट्री के दौरान जब अनंत त्यागी ने एमएस धोनीको लेकर सुरेश रैना और आरपी सिंह ने मजेदार जवाब दिया। रैना के जवाब ने तो सीएसके के फैंस का दिल ही खुश कर दिया। आरपी सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि धोनी एक और सीजन खेलेंगे। कुछ हद तक आरपी सिंह की बात सही भी लगती है क्योंकि मुंबई के खिलाफ मैच के बाद धोनी लंगड़ाते हुए नजर आए थे और रैना ने उनकी मदद की थी। इसके बावजूद रैना से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह IPL 2025 में खेलेंगे।

IPL 2024 में धोनी की बैटिंग

धोनी भले 42 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनके मैच फिनिश करने का अंदाज बिल्कुल वही पुराना है। दिल्ली और मुंबई के खिलाफ मैच में उनकी बैटिंग ने साबित किया कि अभी भी उनके अंदर काफी क्रिकेट बची हुई है। धोनी ने एमएआई के खिलाफ मैच में 500 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 4 गेंद में 20 रन बनाए। उन्होंने हार्दिक के ओवर में हैट्रिक छक्के लगाए। इसके अलावा दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 16 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए थे।

धोनी का आईपीएल करियर

धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो वह 256 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 39.24 की औसत और 136.58 की स्ट्राइक रेट से 5,141रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक है और बतौर विकेटकीपर वह सर्वाधिक आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता था। आखिरी बार धोनी ने सीएसके की कमान गुजरात के खिलाफ 2023 फाइनल मुकाबले में संभाली थी।

End of Article