क्रिकेट

'गंदी बात, दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड': धोनी का 'पार्टी मोड' हुआ वायरल, 'कैप्टन कूल' ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 04:55 PM IST

MS Dhoni Dance Video Goes Viral: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का डांस वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या

Photo : Twitter

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद एमएस धोनी फिलहाल सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सक्रिय हैं। आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अभी कई महीने बाकी हैं तो ऐसे में धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। धोनी इन दिनों दुबई में अपनी पत्नी साक्षी के साथ हैं, जहां उनका 'पार्टी मोड ऑन' है। मैदान पर शांत रहने वाले 'कैप्टन कूल' डांस फ्लोर पर आग लगा रहे हैं। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी अपने और अपनी पत्नी के दोस्त के पिता की बर्थडे पार्टी के लिए दुबई में हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं। ब्रिटेन के टॉप बिजनेसमैन में से एक कुलजिंदर बाहिया का जन्मदिन मनाने के लिए रैपर बादशाह भी पार्टी में मौजूद थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपने पूर्व साथी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के अलावा युवा विकीटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ बादशाह की धुन पर नाचे।

धोनी ने कुछ देर ग्रुप में डांस किया लेकिन फिर वह अकले ही डांस फ्लोर पर महफिल लूटते दिखे। वह शाहिद कपूर की फिल्म 'आर... राजकुमार' के 'गंदी बात' और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' सॉन्ग पर झूमे। धोनी का मस्ती भरा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि धोनी जहां ब्रेक पर हैं वहीं हार्दिक ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौर पर टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाली। हार्दिक की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। पहला मैच बारिश में धुल गया जबकि भारत ने दूसरे टी20 में 65 रन से जीत हासिल की। सीरीज का तीसरे मैच बारिश के कारण टाई हो गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article