क्रिकेट

मिताली राज की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीमें खेलेंगी टी20 विश्व कप फाइनल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 04:38 PM IST

Mithali Raj predicts T20 World Cup Final teams: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 को लेकर फैंस के मन में तमाम सवाल होंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाएगा और कौन बनेगा चैंपियन। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने इसकी भविष्यवाणी की है।

Image

मिताली राज

Photo : PTI

टी20 विश्व कप 2022 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। फिर अंत में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला। फैंस के मन में यही सवाल उठ रहे होंगे कि सेमीफाइनल में कौन-कौन सी टीमें पहुंचेंगी और फिर वो बाधा पार करके फाइनल में कौन-कौन सी टीम अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगी। इसके अलावा कौन होगा इस बार का चैंपियन? भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज ने भविष्यवाणी की है कि कौन-कौन सी टीमें उनके मुताबिक फाइनल में पहुंचने वाली हैं।

मिताली राज ने भविष्यवाणी की है कि ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्वकप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा ।उनके मुताबिक सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका तथा इंग्लैंड और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया में से कोई टीम पहुंचेगी।

मिताली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘सेमीफाइनल के लिए मेरी भविष्यवाणी है ग्रुप दो से भारत और दक्षिण अफ्रीका जबकि ग्रुप एक से न्यूजीलैंड तथा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। जहां तक की फाइनल की बात है तो इसमें कोई शक नहीं कि भारत इस मुकाम तक पहुंचेगा जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से हो सकता है।’’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाली मिताली ने रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच से कमेंट्री में पदार्पण किया था। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल अपने तीन में से दो मैच जीत चुकी है जबकि उसे एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, हालांकि उनका सेमीफाइनल में पहुंचना निश्चित लग रहा है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article