क्रिकेट

MI vs KKR Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी मुंबई इंडियंस

MI vs KKR Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल के 12वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से है। यह मुकाबला MI के होम ग्राउंड वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में है। मुंबई अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

Image

आज का टॉस कौन जीता, मुंबई और कोलकाता का मैच (साभार-TNN)

MI vs KKR Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला है। दोनों टीमों ने हार के साथ आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत की थी। आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी मुंबई इंडियंस। मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार मिली थी, तो कोलकाता को आरसीबी ने हराया था। लेकिन दूसरे मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ कोलकाता को जीत मिली और मुंबई को गुजरात के सामने हार का सामना करना पड़ा। वानखेड़े में हार्दिक एंड कंपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी।

क्या कहता है वानखेड़े का रिकॉर्ड (Wankhede IPL Record)

वानखेड़े में अब तक कुल 118 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 54 मुकाबला पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है और 64 मुकाबले चेज करते हुए जीते गए हैं। टॉस की बात करें तो यहां टॉस जीतकर टीमें चेज करना पसंद करती है।

एमआई बनाम केकेआर टॉस का समय (MI vs KKR Toss Time)

एमआई बनाम केकेआर के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे हुआ।

एमआई बनाम केकेआर टॉस की जगह (MI vs KKR Toss Venue)

एमआई बनाम केकेआर के बीच आज का मुकाबला वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में है।

एमआई बनाम केकेआर आज का टॉस किसने जीता (MI vs KKR Toss Win Today)

एमआई बनाम केकेआर के बीच आज का मैच के टॉस मुंबई ने जीता और गेंदबाजी चुनी।

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन-

मुंबई की संभावित इलेवन: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर

केकेआर प्लेइंग इलेवन: कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article