क्रिकेट

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अभी से मान ली हार? भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले दिया ये कैसा बयान

Marnus Labuschagne on IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में खेली जाने वाली सबसे चर्चित टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) से पहले माइंड गेम और वर्ड वॉर का सिलसिला जारी है। अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने एक ऐसा बयान दिया है जो बेहद चौंकाने वाला है।

Image

मार्नस लाबुशेन (AP File)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2024
  • मार्नस लाबुशेन ने दिया बहुत बड़ा बयान
  • क्या अभी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने मान ली हार?

IND vs AUS: स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाजों के कारण उसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में आस्ट्रेलियाई हालात में हराना कठिन होगा। भारत ने 2014-15 में 1-2 से हारने के बाद आस्ट्रेलिया को हर द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला में हराया है । भारत ने 2018-19 में आस्ट्रेलिया में श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

लाबुशेन ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘‘भारत के तेज गेंदबाज शानदार हैं जिसकी वजह से आस्ट्रेलियाई हालात में उन्हें हराना कठिन होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस श्रृंखला को लेकर काफी अपेक्षायें हैं । इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा कठिन होते हैं, चाहे वे जहां भी खेले जायें ।’’

उधर, आस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय खिलाड़ियों को सुपरस्टार कहा और भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ मैदान पर प्रतिद्वंद्विता फिर शुरू होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा ,‘‘ मैने अपने पूरे करियर में कहा है कि मैं सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलना चाहता हूं । आप पूरी भारतीय टीम को देख लीजिये जिसमें सुपरस्टार भरे हैं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘अश्विन और मैने एक ही समय पर पदार्पण किया था और कई श्रृंखलाओं में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं । मेरे मन में उनके लिये काफी सम्मान है । वह आफ स्पिन का महारती है और उससे काफी कुछ सीखने को मिलता है ।’’

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी । भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र 2023-25 में 68.52 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया 62.50 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल अगले साल 11 से 15 जून को लाडर्स पर खेला जायेगा।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article