क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया कमाल, अब ICC T20I रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, किस नंबर पर पहुंचे

Vaibhav Suryavanshi Latest T20I Ranking: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग का ऐलान हो चुका है। टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में भारत के सबसे युवा क्रिकेटर 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआत में ही धमाल मचा दिया है। ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में उन्होंने लंबी छलांग लगाई है।

Image

वैभव सूर्यवंशी ने ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग (AI Generated Image)

Vaibhav Suryavanshi ICC T20I Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अपने देश के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर और पिछले कुछ सालों में सबसे तेज रफ्तार से अपने कदम आगे बढ़ाने वाले 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंतरराष्ट्रईय क्रिकेट करियर की शानदार शुरुआत के बाद ICC की ताजा T20I बैटिंग रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है।

हरारे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत की 3-0 से T20I सीरीज़ जीत के दौरान 50.33 की औसत से 151 रन बनाने वाले 15 साल के इस खिलाड़ी को 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' चुना गया। सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वो आज (बुधवार) को जारी ताजा ICC रैंकिंग में T20I बल्लेबाज़ों की सूची में 230 स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग पर पहुंच गए।

सूर्यवंशी के पास अभी 536 रेटिंग पॉइंट्स हैं और वे भारत के अपने साथी खिलाड़ी ईशान किशन से पीछे हैं, जो ताजा T20I बैटिंग रैंकिंग में सबसे आगे हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच में 81 रन बनाने के बाद किशन 916 पॉइंट्स के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग तक पहुंचे, जो किसी T20I बल्लेबाज़ द्वारा दर्ज की गई अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा रेटिंग है। उन्होंने सीरीज़ का समापन 910 पॉइंट्स के साथ किया, लेकिन वे दूसरे स्थान पर मौजूद साहिबज़ादा फरहान (848 पॉइंट्स) से काफ़ी आगे बने हुए हैं।

रैंकिंग में बाकी खिलाड़ियों की स्थिति

ईशान किशन की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग, भारत के अन्य स्टार खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव (912) और विराट कोहली (909) की रेटिंग से भी ज़्यादा है। ICC के अनुसार, अभिषेक शर्मा के नाम 931 पॉइंट्स के साथ अब तक की सबसे ज़्यादा T20I बैटिंग रेटिंग का रिकॉर्ड है, जिसके बाद इंग्लैंड के डेविड मलान (919) और किशन (916) का नंबर आता है।

तिलक वर्मा भी दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुँच गए, जबकि श्रेयस अय्यर सात स्थान ऊपर चढ़कर T20I बल्लेबाज़ों की सूची में 24वें स्थान पर आ गए। रवि बिश्नोई ने बॉलिंग रैंकिंग में सबसे बड़ी छलांग लगाई; ज़िम्बाब्वे सीरीज़ में तीन विकेट लेने के बाद वे 31 स्थान ऊपर चढ़कर 41वें स्थान पर पहुंच गए।

ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी बदलाव हुआ; रेयान बर्ल छह स्थान ऊपर चढ़कर T20I बल्लेबाज़ों की सूची में संयुक्त रूप से 85वें स्थान पर पहुँच गए। तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़राबानी 10 स्थान ऊपर चढ़कर T20I गेंदबाज़ों की सूची में 26वें स्थान पर आ गए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article