बॉलीवुड

टीजर नहीं, सीधे बड़े सरप्राइज के साथ आएगी Love And War, भंसाली ने बनाया खास प्लान

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 29, 2026, 04:49 PM IST

Love And War Movie New Update: संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर एक इवेंट तैयार कर रहे हैं।

Image

फिल्म लव एंड वॉर को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)

Love And War Moive New Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के सेट से कोई तस्वीर लीक हो जाती है, तो कभी फिल्म की रिलीज को लेकर अपडेट आ जाता है। अभी हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर के फर्स्ट लुक से जुड़ी खबर सामने आई थी। इन सब के बीच अब फिल्म लव एंड वॉर 2 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

'लव एंड वॉर' को लेकर आया अपडेट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर से जुड़ा एक नया अपडेट है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म प्रमोशन की शुरुआत टीजर या मोशन पोस्टर से नहीं होगी। संजय लीला भंसाली खुद एक खास प्रमोशनल एसेट तैयार करने की निगरानी कर रहे हैं, जो दर्शकों को फिल्म की दुनिया का पहला झलक देगा। मेकर्स अगस्त में इसे अनवील करने की योजना बना रहे हैं, जो फिल्म के प्रमोशन कैंपेन की शुरुआत होगी। अगर प्लान के मुताबिक सब हुआ तो फिल्म लव एंड वॉर का पहला लुक एक लैंडमार्क प्रमोशनल इवेंट बन सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज हो सकती है। फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर आए नए अपडेट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article