Top 7 TV Gossips 29 July 2026: टीवी का गलियारा रोज की तरह कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। छोटे पर्दे के कई बड़े सितारे आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर राम कपूर और निया शर्मा तक का नाम शामिल है। जहां 'लॉकअप 2' में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से माफी मांगी। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नई फैमिली का लुक सामने आया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन बड़ी खबरों पर-
'लॉकअप 2' में जल्द ही कंटेस्टेंट्स के खास लोग शो में कदम रखने वाले हैं। राम कपूर से मिलने के लिए एक्ट्रेस गौतमी कपूर आएंगी। उन्होंने राम से तो मुलाकात की ही। साथ ही श्रेया कालरा से माफी भी मांगी। गौतमी कपूर ने श्रेया से कहा कि अगर राम ने तुम्हें गलत तरह से छुआ या असहज महसूस कराया तो मैं तुमसे माफी मांगती हूं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही एक लीप आने वाला है, जिसके बाद शो में नए परिवार की एंट्री होगी। हाल ही में उस परिवार से जुड़ा लुक भी सामने आ चुका है। बता दें कि शो में नीरू वाघेला, आस्था चौधरी, आदित्य गुप्ता, कुलदी सिंह और आदेश चौधरी की एंट्री होने वाली है।
शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में बताया कि उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। लेकिन उनका पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पिता आर्मी में थे। इसी बीच शिवांगी जोशी की टीम ने ट्वीट साझा किया, जिसमें उन्होंने साफ किया कि एक्ट्रेस के पिता ने वॉलिंटरी रिटायरमेंट लिया था, जिसके बाद वह बिजनेस में चले गए। ये दोनों ही सच हैं और इसमें कोई झूठ नहीं है।
'लॉकअप 2' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में जीत दर्ज की है। उन्होंने श्रेया कालरा को मात दे दी है।
निया शर्मा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह मोनोकिनी पहन समंदर के किनारे बलखाती दिखाई दीं। निया शर्मा की ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
'ससुराल सिमर का' एक्टर मनीष रायसिंघन छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो वह स्टार प्लस के अपकमिंग शो में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अदिति शर्मा और पारस कलनावत भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 18 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर असित मोदी ने बड़ा सा जश्न रखा, जिसमें वह खुद भी झूमते नजर आए। असिद मोदी का वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह डांस करते दिखाई दिये।