क्रिकेट

आरसीबी बनी 300 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू को पार करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम, रचा इतिहास

लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम दुनिया में सबसे अधिक ब्रांड वैल्यू वाली फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम बन गई है।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (फोटो क्रेडिट AI Generated)

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जबकि आईपीएल का व्यावसायिक उद्यम मूल्य बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है। वैश्विक निवेश बैंक हाउलिहान लोके ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। बैंक की 2026 'ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट' में कहा गया है कि आईपीएल का मूल्य 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है। आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के मूल्य के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (245 मिलियन डॉलर) और चेन्नई सुपर किंग्स (244 मिलियन डॉलर) का नंबर आता है।

आईपीएल 2026 के दौरान हुई थी आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स की डील

आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के मालिकों में बदलाव हुआ था। आरसीबी का 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर और राजस्थान रॉयल्स का 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में सौदा हुआ था। दोनों टीमों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री ने यह साबित कर दिया था कि आईपीएल की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू दोनों में इजाफा हुआ है और ये बात अब स्टडी में खुलकर सामने आ गई है।

आईपीएल टीमों की ब्रांड वैल्यू

2,612 करोड़
क्रमांकटीम ब्रांड वैल्यू (मिलियन अमेरिकी डॉलर)रुपये में
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)312

2मुंबई इंडियंस (MI)2642,210 करोड़

3कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)2452,051 करोड़

4चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)2442,042 करोड़5सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1681,406 करोड़6राजस्थान रॉयल्स (RR)1611,348 करोड़ 7पंजाब किंग्स (PBKS)1581,323 करोड़8गुजरात टाइटंस (GT)1571,314 करोड़9दिल्ली कैपिटल्स (DC)1561,306 करोड़ 10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)1221,021 करोड़

इनके पास है आरसीबी का मालिकाना हक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले एक संयुक्त संघ (Consortium) ने खरीदा था। मार्च 2026 में हुई डील में यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (Diageo) से 16,706 करोड़ रुपये (1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की रिकॉर्ड राशि में आरसीबी की पुरुष और महिलादोनों टीमों का शत प्रतिशत मालिकाना हक खरीद लिया है। यह आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे महंगी डील है। मालिकाना संघ में चार बड़े निवेशक आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स शामिल हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article