Aamir Khan Gets Threat: बॉलीवुड के स्टार एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही ही में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीर इंटरनेट पर अबतक छाई हुई हैं। इस बीच आमिर खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि आमिर खान, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के रडार पर आ गए हैं। आइए पूरी बात जानते हैं इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-VIRAL VIDEO: पत्नी Gauri Spratt संग मुंबई लौटे Aamir Khan, मीडिया को देखकर डर गया सौतेला बेटा)
लॉरेंस बिश्नोई के रडार पर आए आमिर खान
Times Now की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है। यह ऑडियो मैसेज VPN के जरिए भेजा गया था और इसकी शुरुआती IP लोकेशन स्वीडन की बताई जा रही है। हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने वाले आमिर खान पर इस मैसेज में 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक फर्जी फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो रही है। इससे पहले सलमान खान और कपिल शर्मा को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। धमकी भरे ऑडियो में खुद को अरजू बिश्नोई बताने वाला शख्स आमिर खान पर 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने का आरोप लगाता है। वह दावा करता है कि यह भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के खिलाफ है। ऑडियो में यह भी कहा गया है कि आमिर खान को इसका सबक सिखाया जाएगा। वहीं, सोशल मीडिया पर अरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से एक कथित फेसबुक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें अभिनेता को धमकी दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पुलिस ने धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मैसेज की पहली IP लोकेशन स्वीडन की थी, लेकिन जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए VPN और Tor Browser का इस्तेमाल किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
