क्रिकेट

IPL 2024: आईपीएल से पहले लखनऊ का ये खिलाड़ी पहुंचा महाकाल की शरण में, देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2024, 09:51 AM IST

IPL 2024, Lucknow Super Giants, KL Rahul: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट में उतरने से पहले खिलाड़ी भगवान के सामने अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल भी भगवान की शरण में पहुंचे हैं।

Image

महाकाल मंदिर में पूजा करते हुए केएल राहुल। फोटो - ANI Screengrab)

Photo : ANI

IPL 2024, Lucknow Super Giants, KL Rahul: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने में अब बस गिनती के दिन रह गए हैं। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन और एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड यानी चेपॉक स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले अलग-अलग टीम के खिलाड़ी भगवान के सामने हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल बुधवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भगवान के सामने माथा भी टेका।

एनसीए से मिली थी हर झंडी

चोटिल होने के कारण टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल मैदान से दूर चल रहे थे। लेकिन पिछले दिनों लखनऊ के फैंस के लिए गुड न्यूज आई। केएल राहुल को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की मंजूरी मिल गई है, लेकिन उन्हें शुरू में ही ज्यादा कार्यभार नहीं लेने की सलाह दी गई है। राहुल इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान फिर से चोटिल हो गए थे। उनके तीसरे मैच के लिए टीम से जुड़ने की संभावना थी। लेकिन मांसपेशियों में अकड़न के कारण वह बाकी मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘एनसीए ने राहुल को खेलने की मंजूरी दे दी है तथा वह गुरुवार (20 मार्च) को लखनऊ में टीम से जुड़ जाएंगे। लखनऊ की टीम अपना पहला मैच 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलेगी। उन्हें शुरू में विकेटकीपिंग नहीं करने की सलाह दी गई है तथा वह शुरुआती मैचों में विशुद्ध बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।’

उमेश यादव ने भी लगाई अर्जी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज उमेश यादव ने भी अपनी पत्नी तान्या के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। वे 16 मार्च को महाकाल पहुंचे थे। इस दौरान उमेश ने अपनी पत्नी के साथ भस्म आरती में हिस्सा लिया। बता दें कि उमेश यादव पिछले एक साल से कई बार महाकाल मंदिर पहुंचे हैं। इससे पहले वे पिछले साल मार्च और जुलाई में महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद, अरशद खान।

(भाषा इनपुट के साथ।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article