क्रिकेट

KKR vs RR Dream11 Prediction: कोलकाता और राजस्थान का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

KKR vs RR Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Playing XI: आईपीएल में आज कोलकाता और राजस्थान का मुकाबला है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि केकेआर के लिए यह करो या मरो वाला मैच है।

Image

कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स ड्रीम इलेवन टीम (साभार-tnn)

KKR vs RR Dream11 Prediction, Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को डबल हेडर मुकाबले होंगे। पहले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा तो शाम के मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आमने-सामने होगी। पहले मुकाबले में केकेआर और राजस्थान की टीम कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर भिड़ेंगे। यह मुकाबला राजस्थान के लिए भले ही नीरस हो क्योंकि टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन रेस में अब तक जीवित केकेआर को हर हाल में जीत की दरकार है।

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो कोलकाता की टीम 10 मैच में 4 मुकाबला जीतकर 7वें नंबर पर है। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बाकी बचे सभी 4 मुकाबले जीतने होंगे, जिसकी शुरुआत वह राजस्थान के खिलाफ मैच से करना चाहेगी। कोलकाता अपना आखिरी मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है तो राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया है तो राजस्थान को मुंबई के सामने 100 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी।

कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player KKR)

कोलकाता की बात करें तो बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के अलावा कोई भी बल्लेबाज कंसिटेंट नहीं रहा है। अजिंक्य रहाणे इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं जो 37.13 की औसत से 297 रन बना चुके हैं। इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 40.17 की औसत से 241 रन बनाए हैं। इन दोनों के अलावा पूरी बैटिंग लाइनअप इस सीजन फेल रही है। चाहे वह इस टीम के सबसे महंगे बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर हो या फिर मिडिल ऑर्डर में आंद्रे रसेल सबने इस बार हाथ खड़े कर दिए हैं।

गेंदबाजी में यह टीम थोड़ी बहुत जरूर विरोधी टीम को परेशान करती दिखी है। हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे गेंदबाजी लाइनअप से भरी यह टीम उम्मीद के मुताबिक ज्यादा कुछ नहीं कर पाई है। वरुण चक्रवर्ती 13 विकेट लेकर इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं तो अनकैप्ड वैभव अरोड़ा ने 12 विकेट चटकाए हैं। हर्षित राणा और सुनील नरेन ने क्रमश: 11 और 10 विकेट चटकाए हैं। अगर टीम प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहती है तो सबको अपना बेस्ट देना होगा।

राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player RR)

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो यशस्वी जायसवाल इस टीम के स्टार बल्लेबाज हैं जो 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 43.90 की औसत से 439 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं जिन्होंने 282 रन बनाए तो हैं लेकिन ये रन टीम की जीत में नहीं आए हैं। इसके अलावा राजस्थान के 3 और बल्लेबाज ध्रुव जुरेल-249, संजू सैमसन- 224 और नीतीश राणा-217 रन बना चुके हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो वानिंदु हसरंगा और महीष तीक्ष्णा की जोड़ी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है। तेज गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर अकेले पड़ गए हैं और उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला है। तीनों गेंदबाज 10-10 विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल से बाहर हो चुके संदीप शर्मा 9 विकेट चटका चुके हैं।

राजस्थान और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (KKR vs RR Dream 11 Team)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज
बैटर अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रियान पराग
गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा
कप्तान अजिंक्य रहाणे
उप-कप्तान यशस्वी जायसवाल

राजस्थान और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (KKR vs RR Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, रहमानुल्लाह गुरबाज
बैटर अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रियान पराग
गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
कप्तान सुनील नरेन
उप-कप्तान वरुण चक्रवर्ती

राजस्थान और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (KKR vs RR Dream 11 Team-3)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज
बैटर अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, अंगकृष रघुवंशी, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रियान पराग
गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
कप्तान सुनील नरेन
उप-कप्तान यशस्वी जायसवाल

कोलकाता और राजस्थान की टीम-

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोकिया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, यशस्वी जयसवाल, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), कुणाल सिंह राठौड़, युद्धवीर सिंह चरक, नितीश राणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा और जोफ्रा आर्चर।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article