शहर

पटना शक्ति प्रदर्शन के बाद अनंत सिंह के मुरीद हुए प्रशांत किशोर, कहा- उनका स्वागत है

Bihar News: प्रशांत किशोर ने बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थन पर कहा कि बिहार में बदलाव के लिए पूरा समाज साथ आ रहा है। ऐसे में अनंत सिंह का साथ आना सामान्य बात है।

Image

दरभंगा में जन सुराज मुखिया प्रशांत किशोर

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में आज बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। अनंत सिंह एमएलसी चुनाव में अपनी ही पार्टी जदयू की बात नहीं मानकर जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन पर आज रोड शो निकाला। अनंत सिंह के इस शक्ति प्रदर्शन के बाद जन सुराज मुखिया प्रशांत किशोर भी उनके मुरीद दिख रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर अनंत सिंह बदलाव का समर्थन कर रहे हैं तो उनका स्वागत है।

दरभंगा पहुंचे थे जन सुराज मुखिया

पटना में जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान बाहुबली नेता अनंत सिंह की मौजूदगी को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान सामने आया है। दरभंगा पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है और इसके लिए पूरा समाज एक साथ खड़ा है। ऐसे में अगर अनंत सिंह भी बदलाव और जन सुराज के समर्थन में आए हैं, तो इसमें कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। प्रशांत किशोर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. इम्तियाज नूरानी के नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे थे। नामांकन के बाद आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर करारा हमला बोला और केंद्र व राज्य सरकार दोनों की नीतियों की आलोचना की।

अनंत सिंह की मौजूदगी पर क्या बोले पीके?

पत्रकारों द्वारा जन सुराज के कार्यक्रम में अनंत सिंह की उपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने बेहद सहजता से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, बिहार में व्यवस्था परिवर्तन के लिए समाज के हर वर्ग और तबके के लोग एकजुट हो रहे हैं। यदि अनंत सिंह भी इस व्यापक बदलाव की मुहिम का समर्थन कर रहे हैं, तो उनका स्वागत है ।

जन सुराज का उद्देश्य बिहार का भविष्य सुधारना- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि जन सुराज का मुख्य उद्देश्य बिहार की पारंपरिक राजनीति, प्रशासनिक व्यवस्था और राज्य के हालात में बुनियादी सुधार लाना है। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों का आह्वान किया कि वे बिहार के बेहतर और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस राजनीतिक बदलाव में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article