Share Market Crash Today : आज गुरुवार 1 अक्टूबर, 2026 को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 0.79% की गिरावट के साथ 570.59 अंक लुढ़ककर 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को बाजार 72,480.29 पर बंद हुआ। वहीं, दिन में 72,572.90 के हाई और 71,292.88 के इंट्रा डे लो तक गया।
| इंडेक्स | क्लोजिंग | गिरावट | दिन का हाई | दिन का लो |
|---|---|---|---|---|
| Sensex | 71,909.70 | -570.59 (-0.79%) | 72,572.90 | 71,292.88 |
| Nifty 50 | 22,421.95 | -198.50 (-0.88%) | 22,610.60 | 22,217.30 |
| ब्रॉड मार्केट इंडेक्स | Current | % Change | सेक्टोरल इंडेक्स | Current | % Change |
|---|---|---|---|---|---|
| Nifty Microcap 250 | 25,911.80 | -1.29% | Nifty Auto | 25,384.95 | -3.46% |
| Nifty Midcap Select | 13,562.75 | -1.23% | Nifty Metal | 12,460.70 | -2.35% |
| Nifty Smallcap 500 | 20,240.30 | -1.23% | Nifty Media | 1,546.30 | -2.33% |
| Nifty Smallcap 250 | 17,589.05 | -1.18% | Nifty Cement | 13,557.20 | -2.30% |
| Nifty Midcap 50 | 16,840.35 | -1.11% | Nifty Consumer Durables | 35,927.80 | -1.91% |
1 महीने में 22 लाख करोड़ साफ
1 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को 22 लाख करोड़ से ज्यादा की चपत लगी है। BSE के ऑल इंडिया मार्केट कैप डेटा के हिसाब से 1 सितंबर को भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,89,41,989.635 करोड़ रुपये थ, जो 1 अक्टूबर को घटकर 46689130.59 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह 1 महीने में निवेशकों को 22,52,859.045 करोड़ रुपये की चपत लगी है।
आज क्यों आई इतनी बड़ी बिकवाली?
दिन की शुरुआत में क्रूड के दाम घटने की वजह से ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स के साथ ही भारतीय बाजार में भी खरीदारी का माहौल लौटने की उम्मीद जग रही थी। लेकिन, दोपहर बाद अचानक क्रूड के दाम में आए बड़े उछाल ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बदल दिया है। फिलहाल, Brent Crude 2 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है। यह भारतीय बाजार पर दबाव की सबसे बड़ी वजह रही।
यूएस ट्रेजरी यील्ड में बड़ा उछाल
ग्लोबल इक्विटी मार्केट में तनाव की एक बड़ी वजह यूएस ट्रेजरी यील्ड में आई तेजी है। गुरुवार को ट्रेजरी बॉन्ड्स की यील्ड उछलकर 5.34 तक पहुंच गई है। इसकी वजह से पूरी दुनिया के इक्विटी मार्केट पर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
ऑटो स्टॉक्स बने टेक्निकल ट्रिगर
भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में ऑटो सेक्टर की अहम भागीदारी है। सितंबर के कमजोर सेल्स नंबरों की वजह से आज ऑटो स्टॉक्स की जबरदस्त धुलाई हुई है। पूरा Nifty Auto Index 3.46% की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा FMCG, मेटल, ऑयल एंड गैस जैसे बड़े सेक्टर में भी भारी बिकवाली आई, इसकी वजह से टेक्निकल ट्रिगर शूट होने लगे और बाजार की गिरावट गहरी होती चली गई।
रिजर्व बैंक पर निगाहें
भारतीय बाजार में नए निवेश से पहले अब तमाम निवेशकों की निगाहें 5 से 7 अक्टूबर के बीच होने वाली MPC की बैठक पर हैं। यूएस फेड और बैंक ऑफ जापान जैसे बड़े केंद्रीय बैंक पहले ही ब्याज दरें बढ़ा चुके हैं। बाजार RBI की तरफ से रेपो रेट में 50 से 75 आधार अंक की बढ़ोतरी को प्राइस इन भी करता हुआ दिख रहा है।
