शहर

CJP Protest: 'CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक खत्म नहीं होगा प्रदर्शन', दीपके ने CM फडणवीस से भी कर दी बड़ी अपील

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को साफ कर दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार जब तक इस्तीफा नहीं दे देते हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Image

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके (फाइल फोटो)

  • CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को साफ कर दिया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार जब तक इस्तीफा नहीं दे देते हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी एक नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आप भी हमें हिरासत में लेने की गलती करें। फिर यह आंदोलन और भी बड़ा हो जाएगा।
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे दीपके

  • दीपके ने मुंबई में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा कि आप सब जानते हैं, कल से हम सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारा मानना है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त का पद संभालने के लायक नहीं हैं। हमारा आरोप है कि ज्ञानेश कुमार, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं।
  • जंतर-मंतर पर कब होगा प्रदर्शन?

  • दीपके ने कहा कि हम कल (2 अक्टूबर) मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे हैं, और जल्द ही हम जंतर-मंतर पर भी प्रोटेस्ट करेंगे। हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हैं। हालांकि, सीजेपी को मुंबई पुलिस ने प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी है। दीपके ने बताया कि हमें अपने किसी भी प्रोटेस्ट के लिए कभी परमिशन नहीं दी गई... हम संविधान में विश्वास करते हैं और उसका सम्मान करते हैं।

  • इस दौरान, दीपके ने महात्मा गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी प्रदर्शन और आंदोलन किए थे। क्या उन्हें अपने हर प्रोटेस्ट के लिए कभी परमिशन मिली थी? जब देश की बात आती है, तो हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और प्रोटेस्ट करते रहेंगे।
  • 'CM शिवाजी पार्क में कैसे करते हैं रैली'

  • उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है, इसीलिए वह हमें प्रोटेस्ट करने की परमिशन नहीं दे रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी दोषी है। हम शिवाजी पार्क में ही अपना प्रोटेस्ट करेंगे। यह हमारा अधिकार है, और हम आजाद मैदान में प्रोटेस्ट नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि कोई भी स्थानीय नागरिक हमारे प्रोटेस्ट का विरोध नहीं कर रहा है। अगर शिवाजी पार्क एक साइलेंट ज़ोन है, तो मुख्यमंत्री वहां रैली कैसे करते हैं?
  • टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'गांधी जयंती पर अब होगा जेल भरो आंदोलन', मुंबई में CJP प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने पर बिफरे अभिजीत दीपके
  • उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस एक बहुत अच्छी पुलिस फोर्स है। कल, हम शिवाजी पार्क में शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करेंगे। मुंबई पुलिस दिल्ली पुलिस जैसी नहीं है, जिसने हम पर लाठीचार्ज किया और हमें घायल कर दिया, यहां तक कि हमारे सिर पर भी मारा।
  • दीपके ने आगे मुख्यमंत्री से बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस से कहना चाहता हूं कि आप भी यही गलती करें। हमें हिरासत में लें, और यह आंदोलन और भी बड़ा हो जाएगा।
  • अमित शाह पर भी बरसे दीपके

  • उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को अमित शाह ने हम पर लाठीचार्ज का ऑर्डर देकर बहुत बड़ी गलती की, और उसके बाद आंदोलन और भी बड़ा हो गया। उन्होंने आगे विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि पहले सभी पार्टियों को एक साथ बैठकर यह तय करना चाहिए कि हम किसकी 'B-टीम' हैं।

  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article