क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह की हुई सफल सर्जरी, लेकिन मैदान पर इतने महीने बाद करेंगे वापसी : रिपोर्ट

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 8, 2023, 12:49 PM IST

Jasprit Bumrah surgery: पीठ की दर्द से परेशान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह के पीठ की सर्जरी सफल रही। अब वे पूरी तरह से ठीक हैं।

Image

जसप्रीत बुमराह। (Instagram)

Jasprit Bumrah surgery: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पीठ की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से ठीक हैं। उनकी सर्जरी सफल रही। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में उनका कीवी सर्जन ने ऑपरेशन किया है। सफल सर्जरी होने के बाद भी बुमराह को कुछ महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहना होगा। क्रिकबज की एक खबर के अनुसार, न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के बड़े हड्डी रोग अस्पताल में सर्जरी हुई है।

कीवी सर्जन ने किया सर्जरी

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड गए थे। कीवी सर्जन ने उनका सर्जरी किया। क्राइस्टचर्च में फोर्ट ऑर्थोपेडिक्स अस्पताल से जुड़े एक प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रोवन स्काउटन ने उनका ऑपरेशन किया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रबंधकों ने बुमराह की पीठ की तकलीफ के इलाज के लिए कीवी सर्जन को चुना था।

इतने समय और रहेंगे मैदान से दूर

पीठ दर्द के कारण जसप्रीत बुमराह पिछले पांच महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्होंने पिछले साल 25 सितंबर 2022 को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेलने उतरे थे। इसके बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं। सर्जरी के बाद उनकोवापसी करने में करीब छह महीने का समय और लग सकता है। चोट से रिकर्व करने के बाद उनको कई बार प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, लेकिन वे पीठ की तकलीफ के कारण मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। इस बीच, उनको कई बार टीम में भी शामिल किया गया था। लेकिन अंतिम समय में ठीक नहीं होने के कारण टीम से हट जाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वे आईपीएल 2023 में भी नहीं खेलेंगे और इसी साल जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी उतरने की संभावना कम है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें