MS Dhoni: एक वक्त था जब कटप्पा ने बाहूबली को क्यों मारा सबसे बड़ा सवाल था, लेकिन अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो आईपीएल 2026 के दौरान सबसे बड़ा सवाल धोनी के खेलने या ना खेलने को लेकर है। आईपीएल अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को अपने घर यानी चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरना है। इस मुकाबले में जीत चेन्नई को प्लेऑफ के और करीब ले जाएगी, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धोनी पहली और आखिरी बार आईपीएल खेलते नजर आएंगे।
क्यों जाग रही है धोनी के खेलने की उम्मीद
एमएस धोनी के चेपॉक में खेलने की उम्मीद इसलिए भी ज्यादा हो गई है, क्योंकि मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने प्रशांत वीर के साथ करीब 30-40 मिनट तक नेट्स में बैटिंग की है। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट की मानें तो एमएस धोनी दो मैच पहले ही पूरी तरह से फिट हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने टीम हित में प्लेइंग इलेवन को डिस्टर्ब नहीं किया। लेकिन अक्सर अपने फैंस को तरजीह देने वाला थाला आखिरी बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतर सकते हैं।
कभी धोनी ने ही दिए थे संकेत
कुछ साल पहले धोनी के एक बयान ने भी इस बात की संभावना बढ़ा दी है कि अगर वो आईपीएल 2026 में खेलते हैं तो यह आखिरी मौका है। धोनी ने एक बार कहा था 'मैं चीजों को प्लान करता हूं। यही कारण है कि मैंने भारत नें अपना आखिरी वनडे मुकाबला रांची में खेला था। मुझे आशा है कि मैं अपना आखिरी टी20 मुकाबला चेन्नई में खेलूं। चेन्नई सुपर किंग्स को अपना आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और फिलहाल इस सीजन धोनी ट्रैवल नहीं कर रहे हैं, इसलिए इस बात की संभावना कम लगती है कि वो इस सीजन आखिरी मुकाबला वहां खेलें।
ओवर्टन के जाने से धोनी की जरूरत
हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई का यह मुकाबला काफी अहम है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को हर हाल में जीत की दरकार है। हैदराबाद के के लिए भी दो अंक काफी अहम हैं। दोनों टीम इस सीजन दूसरी बार भिड़ेगी। पहले मैच में हैदराबाज ने चेन्नई को हरा दिया था। जेमी ओवर्टन के जाने के बाद से चेन्नई की लोअर ऑर्डर बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर हुई है। ऐसे में धोनी की जगह बनती भी है। हमेशा टीम को फर्स्ट रखने वाले धोनी चेन्नई और अपने फैंस के लिए खेल सकते हैं।
