क्रिकेट

धोनी के खेलने पर सीएसके के कप्तान ने दिया अपडेट, बताया क्यों नहीं खेल रहे एमएस

आईपीएल के 63वें मुकाबले में फैंस को उम्मीद थी कि एमएस धोनी घर पर आखिरी मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन टॉस के समय कप्तान गायकवाड़ ने बताया कि आखिर वो क्यों नहीं खेल रहे हैं आज का मैच?

Image

एमएस धोनी (साभार-X)

हैदराबाद के खिलाफ घर पर सीजन का अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को उम्मीद थी कि एमएस धोनी घर पर खेलते दिखेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। धोनी के खेलने पर सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपडेट दिया। टॉस जीतने के बाद गायकवाड़ ने कहा ' हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी ड्राई लग रही है और हम अच्छा स्कोर बनाना चाहते हैं। यहां तक कि एमआई के खिलाफ पिछले मैच में भी पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं थी। इसके बाद गायकवाड़ ने उस सवाल का भी जवाब दिया जिसका इंतजार करोड़ों फैंस कर रहे थे।

गायकवाड़ ने कहा 'एमएस अभी भी टीम में हैं, लेकिन वह इस मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है। गुरजपनीत सिंह की जगह अकील हुसैन की एंट्री हुई है। चेन्नई अपना आखिरी मुकाबला गुजरात के खिलाफ 21 मई को खेलेगी। गायकवाड़ ने कहा कि पता नहीं अगर हम यह मैच जीत जायें तो वह आखिरी मैच खेलें।

दोनों टीमों के लिए अहम है आज का मैच

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहास चेन्नई की टीम 12 मैच में 6 जीत और 12 अंक के साथ 5नें पोजीशन पर है। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और बाकी बचे दो मैच जीत लेती है तो वो अंतिम 4 में पहुंच सकती है, वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम तीसरे पोजीशन पर है और उनके नाम 12 मैच में 14 अंक है।

आज के मैच में हैदराबाद और चेन्नई की प्लेइंग इलेवन-

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किश, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article