क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: आईपीएल के 18वें मुकाबले के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, जानें किस नंबर पर कौन सी टीम

सीएसके वर्सेस डीसी आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है।

Image

आईपीएल अंक तालिका 2026 (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। चेन्नई ने चेपॉक में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हरा दिया। दिल्ली के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य था, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजोंने उन्हें 189 के स्कोर पर ढेर कर दिया। इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स क खाता खुल गया है। लगातार 3 हार के बाद चेन्नई ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली।

CSK vs DC मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

इस सीजन दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की पहली जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई का खाता खुल गया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम नंबर 4 पर है। चेन्नई ने इस जीत के साथ 9वें पोजिशन पर जगह बना ली जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम इतने ही अंकों के साथ नंबर 10 पर है।

टीममैचहारजीत/टाईप्वाइंटनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स4048+2.055
पंजाब किंग्स403/17+0.720
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु3124+1.231
दिल्ली कैपिटल्स4224+0.322
लखनऊ सुपर जायंट्स3124-0.359
सनराइजर्स हैदराबाद4132-0.224
गुजरात टाइटन्स3212-0.270
मुंबई इंडियंस3212-0.715
चेन्नई सुपर किंग्स4312-1.532
कोलकाता नाईट राइडर्स4312-1.315

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 18वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में बड़ा बदलाव आया है। वैभव सूर्यवंशी टॉप पर बने हुए हैं, जबिक सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने नंबर दो पर जगह बना ली। पंजाब किंग्स के खिलाफ 39 रन की पारी खेलने के बाद क्लासेन ने नंबर दो पर जगह बना ली। नंबर 3 पर यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल के नाम 183 रन हैं। वहीं, चौथे नंबर पर ध्रुव जुरेल का नाम दर्ज है। आरसीबी के खिलाफ खेली नाबाद 81 रन की पारी की बदौलत उन्होंने 176 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी 166 रन बनाकर 5वें नंबर पर खिसक गए हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 18वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। टॉप पर रवि बिश्नोई 9 विकेट लेकर बने हुए हैं। गुजरात टाइटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा 6 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। नंबर 3 और 4 पर क्रमश: अंशुल कंबोज और राशिद खान हैं। कंबोज 6 विकेट जबकि राशिद खान के नाम 5 विकेट है। जोफ्रा आर्चर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article