क्रिकेट

IPL Match Today, 20 April 2024: आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2024 Today Match, DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (20 अप्रेल 2024) को केवल एक मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में दो धुरंधर टीमें एक दूसरे से भिड़ंत होने वाली है। 2016 की आईपीएल चैंपियन अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाली है।

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- BCCI/IPL)

IPL 2024 Today Match DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फिलहाल लीग स्टेज का खेल जारी है। ऐसे में (20 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में ट्रेविस हेड (Travis Head) कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होने वाली है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में है।

आईपीएल 2024 में हैदराबाद का शानदार प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और इसमें से टीम को 4 में जीत हासिल हुई है। हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ हार के साथ शुरुआत की थी हालांकि टीम ने इसके बाद दमदार वापसी की है। वे लगातार तीन मैच जीतकर आ रहे हैं। ऐसे में हैदराबाद की टीम जीत का चौका जड़ने के लिए मैदान पर उतरेगी।

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की दमदार वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं इसमें से उन्हें केवल 3 में जीत मिली है। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही थी। टीम को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने तीसरे मैच में सीएसके को मात दी लेकिन एक बार फिर से ट्रेक पर उतर गई। हालांकि दिल्ली ने पिछले दो मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस को हराया है। ऐसे में वे जीत के हैट्रिक दर्ज करने उतरेगी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (DC vs SRH Squad)

सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी साव, स्वस्तिक चिकारा, यश ढुल, एनरिच नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाइ होप, ट्रिस्टन स्टब्स ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article