क्रिकेट

IPL 2026 Auction Timing Today: आईपीएल नीलामी कितने बजे शुरू होगी, जानिए ऑक्शन का समय

IPL 2026 Auction Timing Today 16 December 2025, (टाटा आईपीएल ऑक्शन आज कितने बजे शुरू होगा), Indian Premier League Mini Auction Time: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वां संस्करण का बिगुल आज बज जाएगा जब सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीमें पूरी करने के लिए आईपीएल 2026 की नीलामी में खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी। आइए यहां जानते हैं कि विदेश में हो रही ये नीलामी भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगी।

IPL 2026 Auction Timing

आईपीएल ऑक्शन 2026 कितने बजे से शुरू होगा (BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 नीलामी
  • आईपीएल सीजन 19 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज
  • अबु धाबी के एतिहाद एरीना में होगा नीलामी का आयोजन

IPL 2026 Auction Timing Today 16 December 2025 (आईपीएल नीलामी आज कितने बजे शुरू होगी): टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग का आयोजन अगले साल फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद होना है लेकिन इसको लेकर हलचल अभी से तेज हो गई है। वजह है आईपीएल 2026 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी। आईपीएल नीलामी का समय एक बार फिर आ चुका है, जब सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को पूरा करने के लिए इस बार के मिनी आईपीएल ऑक्शन (Mini IPL Auction) में हिस्सा लेंगी। इस बार खिलाड़ियों की संख्या कम है लेकिन जो भी खिलाड़ी बिकने वाले हैं वो अहम होंगे।

आईपीएल नीलामी के लिए इस बार 1355 खिलाड़ियों के नाम शुरुआत में रजिस्टर हुए थे। बाद में बीसीसीआई (BCCI) ने इसमें छंटनी करते हुए खिलाड़ियों की संख्या 350 कर दी। अब नीलामी में 350 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें भी अधिकतम 77 स्लॉट ही खिलाड़ी हैं जिनकी बिक्री हो सकेगी, क्योंकि यही वो स्थान संख्या है जो सभी टीमों को मिलाकर इस समय खाली हैं। रिटेनशन और ट्रेडिंग के जरिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमें लगभग पूरी कर चुकी हैं, बस नीलामी के जरिए चुनिंदा खिलाड़ी खरीदकर वे अपने 25 खिलाड़ी का कोटा पूरा करने का प्रयास करेंगे।

आईपीएल 2026 नीलामी कहां होगी? (IPL 2026 Auction Venue)

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी अबु धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित होने जा रही है।

कब होगी आईपीएल नीलामी 2026? (IPL Auction 2026 Date)

आईपीएल 2026 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर (मंगलवार) को होने जा रहा है।

कितने बजे शुरू होगी आईपीएल 2026 नीलामी? (IPL 2026 Auction Timing)

आईपीएल 2026 ऑक्शन का आगाज अबु धाबी में मंगलवार को भारतीय समय के मुताबिक 2:30 बजे से शुरू होगा।

आईपीएल ऑक्शन 2026 की नीलामी को कहां देख सकते हैं? (IPL 2026 Auction Live Streaming)

आईपीएल 2026 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वेंं सीजन की नीलामी टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where To Watch IPL Auction On TV)

आईपीएल नीलामी 2026 को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।

सभी टीमों के पास कितना बजट मौजूद है? (IPL 2026 Auction Team's Purse)

इस बार की आईपीएल नीलामी में सभी दस टीमें 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी और सभी फ्रेंचाइजी के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की रकम उपलब्ध है। सबसे कम राशि इस समय पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास मौजूद है, उनका पर्स सिर्फ 2 करोड़ 75 लाख रुपये का है। ऐसे में वो कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही नीलामी में टारगेट करेंगे। वहीं, सबसे ज्यादा रकम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पर्स में मौजूद है। उनके पास 64.3 करोड़ रुपये है, ऐसे में सबसे ज्यादा खरीदारी की उम्मीद उन्हीं से की जा सकती है। जबकि दूसरे नंबर पर है चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जिनका बजट 44.4 करोड़ रुपये है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज की आईपीएल नीलामी में कौन सा बड़ा खिलाड़ी किस टीम में और किस कीमत पर जाता है।

आईपीएल 2026 की अन्य टीमों के स्क्वॉड यहां देखें

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article