क्रिकेट

IPL 2026, RCB vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज

IPL 2026, RCB vs SRH Pitch Report In Hindi Today Match: आज (28 March 2026) आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज पिछली बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। बेंगलुरू की टीम पिछले सीजन के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी। 4 जून, 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए हादसे के बाद ये इस मैदान पर खेला जाने वाला पहला मैच है। तब से इस मैदान पर किसी तरह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेली गई है। ऐसा में हम जानेंगे बेंगलुरू-हैदराबाद आईपीएल 2026 के उद्धाटन मुकाबले की पिच का कैसा होगा मिजाज और कैसा रहेगा बेंगलुरू के मौसम का हाल। आईए जानते हैं बेंगलुरू के मैदान की पिच रिपोर्ट, खास आंकड़े व मौसम का हाल।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। ये मुकाबले आरसीबी के होम ग्राउंड यानी बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में M Chinnaswamy Stadium Bengaluru) में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान टीम को पहला बार खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में होगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) के हाथों में होगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Head to Head)

विवरण (Details)आँकड़े (Stats)
कुल खेले गए मैच26
आरसीबी की जीत11
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत13
पिछले सीजन मैच1
पिछले सीजन विजेतासनराइजर्स हैदराबाद
जीत का अंतर (पिछला मैच)42 रन
पिछले 5 मैचों में आरसीबी की जीत3
पिछले 5 मैचों में हैदराबाद की जीत2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 26 मैच खेले गए हैं। इनमें से 11 मैच आरसीबी ने और 13 में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन केवल एक मुकाबला खेला गया था जिसमें हैदराबाद ने 42 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। आरसीबी और एसआरएच के बीच पिछले पांच मुकाबलों में आरसीबी ने तीन मैच में और हैदराबाद ने 2 मैच में जीत दर्ज की है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट (RCB vs SRH IPL Match Pitch Report)

आज बेंगलुरू और हैदराबाद की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। एक साल लंबे अंतराल के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला जाएगा। 4 जून को आरसीबी की खिताबी जीत के बाद विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इसके बाद आरसीबी में मैचों के आयोजन पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ऐसे में एक साल लंबे अंतराल के बाद जब चिन्नास्वामी में मैच खेला जाएगा तो एकदम फ्रेश पिच मिलेगी। चिन्नास्वामी का मैदान छोटा है और यहां चौकों छक्कों की जमकर बारिश होती है। चिन्नास्वामी की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के लिए मुफीद रहती है और एक बार फिर ऐसा आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में देखने को मिलेगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली पारी का औसत 190+ रन है। टीमें इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। दूसरी पारी में ओस का असर मैदान पर देखने को मिलता है। ओस में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है और बल्ले पर गेंद भी आसानी से आती है। ऐसे में उद्घाटन मुकाबले में जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी।

आईपीएल 2026 फाइनल में बेंगलुरू और हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Hyderabad IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 फाइनल मैच में बेंगलुरू और हैदराबाद के बीच आज रोमांचक टक्कर होने वाली है जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। सबसे पहले आईपीएल 2026 फाइनल में पहुंचने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli), फिल सॉल्ट (Phil Salt), कप्तान रजत पाटीदार, जितेश शर्मा (Jitesh Sharma), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), टिम डेविड (Tim David) और रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) पर नजरें रहेंगी। वहीं हैदराबाद के लिए उसके कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) के अलावा अभिषेक शर्मा(Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड (Travis Head), ईशान मलिंगा(Eshan Malinga) पर नज़रें रहेंगी।

बेंगलुरू और हैदराबाद की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru and Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की टीमः (Royal Challengers Bengaluru Full Squad)

विराट कोहली, जोश हेज़लवुड, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार(कप्तान) जितेश शर्मा(विकेटकीपर), भुवनेश्‍वर कुमार, रसिख सलाम,क्रुणाल पांड्या, यश दयाल, टिम डेविड, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल,देवदत्त पडिक्कल, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विकी ओस्टवाल, कनिष्क चौहान, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा।

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीमः (Sunrisers Hyderabad Bengaluru Full Squad)

पैट कमिंस (कप्तान), नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, एस रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, ट्रेविस हेड, शिवम मावी, क्रायंस फुलेट्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन और कामिंदु मेंडिस।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article