बॉलीवुड

'भगवान राम हर भारतीय के खून में हैं', 'रामायण' पर भी बोले Javed Akhtar

Javed AKhtar on Lord Ram: दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भगवान राम को लेकर बड़ी बात कह दी है। जावेद अख्तर ने कहा कि भगवान राम भारत के हर इंसान के खून में है।

Image

जावेद अख्तर ने कही ये बात (pic credit-instagram)

Javed AKhtar on Lord Ram: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में ये फिल्म रिलीज हुई है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 12 दिनों में फिल्म रामायण का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1437.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस बीच दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भगवान राम को लेकर बड़ी बात कह दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-12वें दिन धड़ाम से गिरी रणबीर-यश स्टारर की कमाई, आंकड़े देख मेकर्स का सूख गया गला)

जावेद अख्तर ने की तारीफ

दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस फिल्म रामायण को लेकर अपनी बात कही है। उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उनकी बेटी और फिल्ममेकर जोया अख्तर ने ये मूवी देख ली है। फिल्म रामायण को देखकर जावेद अख्तर की बेटी गदगद हो गई। अब एक इवेंट में जावेद अख्तर ने भगवान राम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अपनी लिखी फिल्म 'स्वदेस' के गाने 'पल पल है भारी' की लाइन 'मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में है' का जिक्र किया। इस लाइन के जरिए उन्होंने समझाया कि राम का मतलब सिर्फ एक व्यक्ति से नहीं है। जावेद अख्तर ने कहा, 'राम सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं हैं। राम एक विचार हैं। राम नैतिकता हैं। राम जीने का एक तरीका हैं। राम एक खास सोच और अच्छे मूल्यों का नाम हैं। जब आप इस नजरिए से उन्हें देखते, समझते और उनकी अहमियत को पहचानते हैं, तो उनकी बात दिल को छू जाती है।'

दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'भारत में हर इंसान के खून में राम हैं, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो। यह सच में बहुत खूबसूरत बात है। राम सिर्फ कोई एक व्यक्ति नहीं हैं, जिन्हें आप किसी रूप में देखते हैं। वह इससे कहीं बड़े हैं। वह जीने का एक तरीका हैं।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article