दुनिया

'बोर्ड सहमत हो तो NVIDIA में वापसी के लिए तैयार हूं', कंपनी छोड़ने के बाद जेनसेन हुआंग की पहली प्रतिक्रिया, जानें और क्या कहा

जेनसन हुआंग ने अपने बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान उन्हें दोस्तों, इंडस्ट्री के सहयोगियों और अनजान लोगों से भी काफी प्यार और समर्थन मिला है। हुआंग ने कहा कि वह 53 साल पहले अमेरिका आए थे और अमेरिकी नागरिक बनना उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण पलों में से एक है।

Image

कंपनी छोड़ने के बाद जेनसेन हुआंग की आई पहली प्रतिक्रिया।

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी NVIDIA के पूर्व CEO और सह-संस्थापक जेनसन हुआंग ने कंपनी छोड़ने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। अपनी इस प्रक्रिया में उन्होंने कंपनी में वापसी की इच्छा जताई है। जेनसन हुआंग ने कहा कि अगर कंपनी बोर्ड सहमत हो तो वे एनवीडिया के CEO के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं। बता दें कि हुआंग सिंगापुर की टेक कंपनी 'मेगास्पीड'की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जेनसन हुआंग ने कहा कि अगर कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स यह तय करता है कि उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में होगी,तो वह दोबारा CEO की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। इस्तीफा देने के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में उन्होंने कहा कि हुआंग ने अपनी निजी जिंदगी में की गई गलतियों के प्रति अफसोस जताया। हुआंग ने कहा कि उन्हें इसका गहरा अफसोस है और वह बोर्ड की स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

निजी जिंदगी की गलतियों पर जताया अफसोस

जेनसन हुआंग ने अपने बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान उन्हें दोस्तों, इंडस्ट्री के सहयोगियों और अनजान लोगों से भी काफी प्यार और समर्थन मिला है। हुआंग ने कहा कि वह 53 साल पहले अमेरिका आए थे और अमेरिकी नागरिक बनना उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण पलों में से एक है।

'मैं हर जांच में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध'

NVIDIA को अपनी जिंदगी का काम बताते हुए उन्होंने कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। हालांकि, उन्होंने माना कि वह कंपनी में सभी से अपेक्षित मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में गंभीर गलतियां करने और कंपनी के बोर्ड के लिए मुश्किलें पैदा करने की बात स्वीकार की। हुआंग ने कहा कि वह अपनी गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और स्वतंत्र जांच में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कर्मचारियों और निवेशकों ने वापसी की अपील की

अपने बयान में हुआंग ने यह भी कहा कि कंपनी से इस्तीफा देने के बाद उन्हें NVIDIA के कर्मचारियों, निवेशकों, कारोबारी साझेदारों और ग्राहकों की ओर से दोबारा CEO बनने की अपील मिली है। कंपनी इस समय तकनीक, बाजार, प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक चुनौतियों के जटिल दौर से गुजर रही है। ऐसे में कई लोग उनसे सीधे संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि NVIDIA एक पीढ़ी में एक बार बनने वाली कंपनी है। अगर बोर्ड उनकी वापसी को कंपनी और उससे जुड़े सभी पक्षों के हित में मानता है,तो वह इस जिम्मेदारी को दोबारा निभाने के लिए सम्मानित महसूस करेंगे।

जेनसन हुआंग पर क्या हैं आरोप?

जेनसन हुआंग पर सिंगापुर की टेक कंपनी 'मेगास्पीड' की पूर्व कार्यकारी एलिस हुआंग (Alice Huang / हुआंग ले) के साथ विवाहेतर संबंध रखने के आरोप हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी से जुड़ी हुई हैं और यह एक 'हनीट्रैप' मामला हो सकता है, जिससे एनवीडिया की एआई (AI) तकनीक और व्यापारिक रहस्यों को खतरा हो सकता था।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article