शहर

कानपुर : रूमा में आग और धमाकों से मची अफरा-तफरी, केमिकल फैक्ट्री में उठ रही ऊंची लपटें; दमकल की गाड़ियां बुझा रही आग

कानपुर के रूमा में KIT कॉलेज के पीछे स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में लगातार हो रहे धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों के कारण दमकलकर्मी पास नहीं पहुंच पा रहे हैं।

Image

कानपुर के रूमा स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

कानपुर : जिले के रूमा इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल है कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं। फैक्ट्री में रखे केमिकल में लगातार धमाके हो रहे हैं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने का प्रयास कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग महाराजपुर थाना क्षेत्र में KIT कॉलेज के पीछे स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी है। फैक्ट्री में रखे केमिकल में लगातार ब्लास्ट होने के कारण दमकलकर्मियों को आग के नजदीक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीमें फिलहाल दूर से ही पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

पूरे कानपुर से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां

आग की भयावहता को देखते हुए पूरे कानपुर से दमकल की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने या नुकसान को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article