क्रिकेट

IPL 2026, Qualifier 1 Schedule: बाजीगर बनी आरसीबी, 15 साल बाद नंबर वन, जानिए क्वालीफायर में कब और किससे टक्कर

IPL 2026, Qualifier 1 Schedule: आरसीबी को हैदराबाद के खिलाफ भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नंबर वन पर फिनिश करके टीम असली बाजीगर साबित हुई। इसके साथ ही क्वालीफायर-1 की लाइनअप भी तय हो गई।

Image

क्वालीफायर-1 शेड्यूल (साभार-X)

IPL 2026, Qualifier 1 Schedule: हैदराबाद जीतकर नहीं कर पायो वो काम जो आरसीबी ने हारकर कर दिखाया, जानें टॉप-2 फिनिश का समीकरण

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल के 67वें मुकाबले में टॉप-2 की जगह दांव पर थी। दोनों टीमों के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका था, लेकिन यहां बाजीगर बनी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। हैदराबाद की टीम भले ही इस मुकाबले में जीती, लेकिन आरसीबी ने हारकर वो कर दिखाया जो हैदराबाद जीतकर नहीं कर पाई। इसके साथ ही तय हो गया क्वालीफायर-1 में कौन सी दो टीमें खेलेगी?

हैदराबाद ने 55 रन से जीता मैच

आरसीबी के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य था, लेकिन हैदराबाद के गेंदबाजों ने उन्हें 200 रन के स्कोर पर रोक लिया और 55 रन से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ हैदराबाद के भी 14 मैच में 18 अंक हो गए, लेकिन नेट-रन रेट में वो गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पिछड़ गई। हैदराबाद ने 14 मैच में 9 जीत और 5 हार के साथ 18 अंक के साथ नंबर 3 पर फिनिश किया।

आरसीबी को बनाने थे 178 रन

आरसीबी को प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने के लिए 166 रन बनाने थे और नंबर वन पर फिनिश करने के लिए उसने 178 रन का आंकड़ा छूना था। आरसीबी ने जैसे ही 19वें ओवर की पहली गेंद पर जैसे ही आरसीबी ने 178 रन का आंकड़ा छूआ, यह तय हो गया कि वो प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर फिनिश करेगी। ऐसे में क्वालीफायर-1 की लाइनअप तय हो गई।

क्वालीफायर -1 में आरसीबी बनाम जीटी (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1)

प्वाइंट्स टेबल में 3 टीमों ने 18 अंक पर फिनिश किया। आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद ने 18 अंक पर फिनिश किया। नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी नंबर वन (+0.783), गुजरात नंबर दो (+0.695) और हैदराबाद ने नंबर 3 (+0.524) पर फिनिश किया। अब क्वालीफायर-1 में 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला धर्मशाला के एचपीसीएक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम के बीच खेला जाएगा। चौथी टीम बनने की रेस में फिलहाल केकेआर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान को अपना आखिरी मुकाबला जीतना है। अगर राजस्थान ऐसा नहीं कर पाई और कोलकाता और पंजाब ने अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया तो चौथी टीम का फैसला नेट रन रेट से होगा।

दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 29 मई को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां एलिमिनेटर की विजेता और क्वालीफायर-1 की हारने वाली टीम भिड़ेगी। फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article