बिजनेस

सीनियर सिटीजन को FD पर मिल रहा तगड़ा ब्याज! BOI में 3 लाख के निवेश पर 4 साल बाद मिलेगी इतनी रकम

सरकारी बैंक Bank of India अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर बहुत अधिक समय तक निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 5 साल से कम की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

Image

BOI FD पर दे रहा तगड़ा ब्याज (Photo: iStock)

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और बहुत लंबी अवधि के लिए पैसा लॉक नहीं करना चाहते तो एफडी (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सरकारी बैंक Bank of India अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप बैंक में 3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम अवधि की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

कितना मिल रहा ब्याज

Bank of India की ओर से इस अवधि की FD पर सामान्य नागरिकों को फिलहाल 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 60 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिल रहा है। इस तरह सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7 प्रतिशत सालाना हो जाती है। 80 साल या उससे अधिक उम्र के सुपर सीनियर नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज 0.90 प्रतिशत है। इसके चलते उन्हें इस अवधि की FD पर 7.15 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

3 लाख रुपये की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न

मान लीजिए कोई ग्राहक Bank of India में 3 लाख रुपये की FD 4 साल के लिए करवाता है। ऐसी स्थिति में ग्राहक की कैटेगरी के आधार पर मिलने वाली मैच्योरिटी राशि अलग-अलग होगी-

सामान्य नागरिक अगर 3 लाख रुपये 4 साल के लिए जमा करते हैं तो 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर के आधार पर मैच्योरिटी राशि लगभग 3,75,000 रुपये होगी।

वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी 3 लाख रुपये की 4 साल की FD पर 7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से मैच्योरिटी राशि लगभग 3,84,000 रुपये हो जाएगी।

सुपर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.15 प्रतिशत है। ऐसे में 3 लाख रुपये की 4 साल की FD पर मैच्योरिटी राशि लगभग 3,85,800 रुपये होगी।

ग्राहक की कैटेगरीFD की ब्याज दर4 साल की FD पर मैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक6.25%₹3,75,000
सीनियर सिटीजन7.00%₹3,84,000
सुपर सीनियर सिटीजन7.15%₹3,85,800

इस तरह समान रकम और समान अवधि के निवेश में सीनियर और सुपर सीनियर नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा मिलता है। हालांकि, FD में निवेश करने से पहले बैंक की मौजूदा ब्याज दर, कंपाउंडिंग का तरीका, समय से पहले निकासी के नियम और लागू टैक्स को जरूर जांच लेना चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article