Fahadh Faasil On Marriage To Nazriya Nazim: फहाद फासिल और नाजरिया नाजिम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। दोनों की शादी को कई साल हो चुके हैं लेकिन वे आमतौर पर अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा बात करने से परहेज करते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान फहाद फासिल ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर ऐसा मजेदार कमेंट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। फहाद फासिल ने कहा की उन्होंने एक बच्चे से शादी की है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office Day 4: सुस्त पड़ी सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म, सोमवार की कमाई ने किया निराश)
शादी को लेकर फहाद फासिल ने कही ये बात
फहाद फासिल हाल ही में 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' (Don’t Trouble The Trouble) फिल्म के इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्हें को-स्टार सारा पालेकर की तारीफ करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान सारा ने उनके साथ काफी पेशेंस रखा और कई मौकों पर उनके डायलॉग्स में भी मदद की। इसी दौरान फहाद ने अपनी पत्नी नाजरिया नाजिम का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह खुद घर पर एक बच्चे के साथ रहते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कोमल रानी संग Govinda के अफेयर की खबरों पर भड़कीं Divya Khossla, Sunita Ahuja का किया खुलकर सपोर्ट)
उन्होंने कहा, 'मैं एक बच्चे से शादीशुदा हूं।' फहाद फासिल का यह कमेंट लोगों को काफी फनी लगा। फहाद ने बताया कि अक्सर लोग उनसे बच्चे संभालते समय धैर्य रखने के लिए सवाल करते हैं। फहाद ने मजाक में कहा कि उनके घर पर पहले से ही एक बच्चा है लेकिन सारा से मिलने के बाद उन्हें पहली बार ऐसा को-स्टार मिला, जिसने खुद उन्हें संभाला।
सारा पालेकर संग काम करने के अनुभव भी फहाद फासिल ने साझा किया। अभिनेता ने सारा को अपना पसंदीदा को-स्टार बताते हुए उनके काम के प्रति समर्पण की भी सराहना की। बताते चलें 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' का निर्देशन शशांक येलेती ने किया है। फिल्म में फहाद फासिल के साथ सारा पालेकर और सौरभ सचदेवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को एसएस राजामौली और उनके बेटे कार्तिकेय का समर्थन प्राप्त है और इसे तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषाओं में रिलीज किया जाना है।
