स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Picks His Dream ODI Batters: विराट कोहली इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हो भी क्यों ना, काम ही ऐसा कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में विराट ने नाबाद 139 रन की ना सिर्फ शतकीय पारी खेली बल्कि वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन (पारियों के हिसाब से) बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह इस मामले में सचिन से आगे और वनडे क्रिकेट में यह माइलस्टोन हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। अब वह एक खास वजह से चर्चा में हैं।
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने ड्रीम बल्लेबाजों के खास शॉट को चुना है। विराट कोहली को परफेक्ट वनडे बैटर चुनने के लिए कुछ शॉट्स के नाम दिए गए। उस खास शॉट को मारने वाले अपने पसंदीदा बैटर का नाम बताने के लिए कहा गया। विराट कोहली ने यह मजेदार खेल जियोस्टार के खेला।
विराट कोहली के ड्रीम वनडे बैटर
विराट कोहली को सबसे पहले स्ट्रेट ड्राइव के लिए अपना पसंदीदा बल्लेबाज चुनने के लिए कहा गया। इस पर विराट ने बिना एक पल गंवाए उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का नाम ले लिया। इसके बाद उन्हें कवर ड्राइव शॉट लगाने वाले परफेक्ट बल्लेबाज का नाम पूछा गया। इस पर विराट ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा का नाम लिया।
स्वीप शॉट के लिए हेडन को चुना
तीसरे सवाल के रूप में फ्लिक शॉट लगाने वाले बल्लेबाज के बारे में पूछा गया। इस पर विराट ने पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम लिया। इसके बाद कट शॉट के लिए वीरेंद्र सहवाग को चुना। स्वीप शॉट को लेकर वह थोड़े से उलझन में रहे, लेकिन फिर सोच विचार करने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का नाम लिया।
छक्के मारने में गेल का लिया नाम
रनिंग विटबीन द विकेट, के रूप में उन्होंने एबी डिविलियर्स को चुना। डिविलियर्स के साथ उनकी दोस्ती जग जाहिर है। अंत में विराट से छक्के मारने वाले खिलाड़ी के लिए विराट ने क्रिस गेल को चुना। विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के साथ खूब खेला है।
