शहर

Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, सितंबर में 2008 के बाद दर्ज हुआ सबसे कम न्यूनतम तापमान

इससे पहले 19 सितंबर 2024 को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो तीसरा सबसे कम तापमान था। इससे पहले 29 और 30 सितंबर 2000 को तापमान क्रमशः 20.6 और 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Image

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

Photo : PTI

Delhi Temperature Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह (29 सितंबर) न्यूनतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने में 2008 के बाद से दिल्ली में दर्ज किया गया यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 2008 के बाद यह सबसे ठंडा सितंबर रहा। वर्ष 2001 से अब तक के आंकड़ों को देखें तो 6 सितंबर 2008 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान आज (21 डिग्री सेल्सियस) दर्ज हुआ है।

2024 का रिकॉर्ड पीछे छूटा

इससे पहले 19 सितंबर 2024 को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो तीसरा सबसे कम तापमान था। इससे पहले 29 और 30 सितंबर 2000 को तापमान क्रमशः 20.6 और 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख मौसम केंद्रों के आंकड़े

सफदरजंग स्थित दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र में रविवार को भी न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी के अन्य केंद्रों में मंगलवार सुबह का तापमान इस प्रकार रहा

  • रिज: न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.0 डिग्री कम है।
  • पालम: न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम है।
  • लोधी रोड: न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
  • आयानगर: न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की बात करें तो सुबह 8:30 बजे तक पालम में 1 मिमी, आयानगर में 0.7 मिमी और रिज में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हवा की गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 62 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। तापमान में आई इस गिरावट और हल्की बारिश से दिल्लीवासियों को हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article