क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: मुंबई को हराकर केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री, जानें किस पोजीशन पर कौन सी टीम

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: कोलकाता ने मुंबई को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। उसके पास अब भी 15 अंक तक पहुंचने का मौका है।

Image

आईपीएल 2026 अंक तालिक (सााभार-X)

IPL 2026 Points Table: ईडेन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। कोलकाता के सामने जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने मनीष पांडे की 45 और रोवमैन पावेल की 40 रन की पारी के दम पर 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉर्बिन बॉश के 32 और हार्दिक पांड्या के 26 रन की पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। केकेआर की इस जीत ने उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है।

KKR vs MI मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

कोलकाता और मुंबई के बीच इस मुकाबले के बाद अब प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। कोलकाता की टीम अब 13 मैच में 5 हार और 7 जीत के बाद 13 अंक के साथ छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की यह 13वें मैच में 9वीं हार है और 8 अंक के साथ टीम 9वें पोजीशन पर है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q)139418+1.065
2गुजरात टाइटंस (Q)138516+0.400
3सनराइजर्स हैदराबाद (Q)138516+0.350
4राजस्थान रॉयल्स137614+0.083
5पंजाब किंग्स136/1613+0.227
6कोलकाता नाईट राइडर्स1357130.01
7चेन्नई सुपर किंग्स136712-0.016
8दिल्ली कैपिटल्स136712-0.871
9मुंबई इंडियंस13498-0.51
10लखनऊ सुपर जायंट्स13498-0.702

प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी बरकरार

मुंबई के खिलाफ जीत के बाद कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी बरकरार है। अब कोलकाता के 13 मैच में 13 अंक हो गए हैं और अब अगर वो अपना आखिरी मुकाबला जोकि दिल्ली के खिलाफ है जीत लेती है तो 15 अंक तक पहुंच सकती है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स भी अपना आखिरी मुकाबला जीतकर 15 अंक तक पहुंच सकती है। इन दोनों टीमों में से कोई एक टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन इसकी एकमात्र शर्त है कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। अगर राजस्थान अपना आखिरी मुकाबला जीत लेती है तो फिर केकेआर और पंजाब अपना आखिरी मुकाबला जीतकर भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। आपको बता दें कि आरसीबी, गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article