क्रिकेट

Video: 60 साल की उम्र तक खेलेंगे धोनी, रिटायरमेंट को लेकर खुद कर दिया बड़ा खुलासा

IPL 2026: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए रविवार को ग्रैंड प्री-सीजन इवेंट का आयोजन किया था। इसी इवेंट में धोनी ने ऐसी बात कही, जिसे जानकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Image

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो साभार- X/CSK)

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम साढ़े सात बजे से होगा। इससे पहले सारी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। IPL 2026 शुरू होने से पहले एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा चल पड़ी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने अनुमान जताया कि यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ी बात कह दी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने कह दी बड़ी बात

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए रविवार को ग्रैंड प्री-सीजन इवेंट का आयोजन किया था। इस इवेंट का नाम सीएसके ने रोर 2026 रखा था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस इवेंट का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सीएसके के कई सारे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नजर आए थे। इसी इवेंट में धोनी ने ऐसी बात कही, जिसे जानकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। देखें वीडियो-

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान एक्टर सिवाकार्तिकेयन ने धोनी से मजाक में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें। उन्होंने कहा कि धोनी को 60 साल तक खेलते रहना चाहिए। इस बात पर खुद धोनी ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।' पूर्व भारतीय कप्तान ने जैसे ही यह बात कही, स्टेडियम में मौजूद फैन्स 'धोनी-धोनी' के नारे लगाने लगे। अगर धोनी के IPL रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने दुनिया की इस सबसे चर्चित लीग में सबसे ज्यादा 278 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 5439 रन बनाए हैं और उनकी कप्तानी में सीएसके ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article