क्रिकेट

Will Jacks Century: विल जैक्स की विस्फोटक शतकीय पारी, राशिद को एक ओवर में मारे 6, 6, 4, 6, 6, रन

Will Jacks Century: आरसीबी के विल जैक्स ने गुजरात के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फैंस का खूब मनोरंजन किया। जैक्स ने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी भी लगाई। उन्होंने राशिद खान के एक ओवर में 29 रन बटोरे।

Image

विल जैक्स (साभार-IPL)

Will Jacks Century: आरसीबी की बल्लेबाजी पटरी पर लौट आई है। गुजरात के खिलाफ मैच में आरसीबी के विल जैक्स ने आईपीएल का अपना पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने केवल 41 गेद में अपनी सेंचुरी पूरी की। जैक्स ने विजयी छक्का जड़ कर अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 10 छक्के जड़े। 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करने वाले जैक्स की विस्फोटक पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 50 से 100 का सफर केवल 10 गेंद में पूरा कर लिया। इससे पहले उन्होंने केकेआर के खिलाफ 55 रन की पारी खेली थी

जैक्स ने लगाई राशिद की क्लास

विल जैक्स ने टी20 के सफल बल्लेबाजों में से एक राशिद खान की जमकर खबर ली। उन्होंने राशिद के एक ओवर में 4 छक्के और 1 चौका सहित कुल 29 रन मारे। उन्होंने अपने आखिरी 83 रन केवल 24 गेंद पर बनाए।

चेज करते हुए तीसरा तेज शतक

विल जैक्स का आईपीएल में चेज करते हुए यह तीसरा तेज शतक है। इस सूची में टॉप पर यूसुफ पठान हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 37 गेंद में सेंचुरी लगाई थी। दूसरे नंबर पर डेविड मिलर का नाम है जिन्होंने 38 गेंद में आरसीबी के खिलाफ यह कारनामा किया था।

चेज करते हुए तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी37 गेंद - यूसुफ़ पठान बनाम एमआई (2010)

38 गेंद- डेविड मिलर बनाम आरसीबी (2013)

41गेंद- विल जैक्स बनाम जीटी (2024)*

42 गेंद- एडम गिलक्रिस्ट बनाम एमआई (2008)

45 गेंद- जॉनी बेयरस्टो बनाम केकेआर (2024)

45 गेंद- सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके (2008)

विराट के साथ रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

विल जैक्स ने न केवल अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि विराट कोहली के साथ उन्होंने शानदार रिकॉर्ड साझेदारी कर अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिला दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 74 गेंद में नाबाद 166 रन की साझेदारी की जो गुजरात के खिलाफ आरसीबी की सर्वाधिक रन की साझेदारी भी है।

मैच की बात करें तो विल जैक्स और विराट कोहली की इस विस्फोटक बल्लेबाजी से आरसीबी ने न केवल गुजरात को 9 विकेट से हराया, बल्कि अपने नेट रन रेट को भी बेहतर किया। आरसीबी ने 201 रन के लक्ष्य का केवल 16 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट 44 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले गुजरात ने साई सुदर्शन के 84 और शाहरुख खान के 58 रन की पारी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे।

End of Article