क्रिकेट

IPL 2024: विराट कोहली बने टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय, जानिए वर्ल्ड में उनसे आगे कौन?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 22, 2024, 09:13 PM IST

First Indian to Score 12000 runs in T20 Cricket: विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के उद्घाटन मुकाबले के दौरान टी20 में 12 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए।

Image

विराट कोहली और दीपकर चाहर (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली बने टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय
  • टी20 में 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं विराट
  • 360वीं टी20 मुकाबले में विराट कोहली ने हासिल की ये उपलब्धि

Virat Kohli 12000 T20 Runs: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले के शुरुआती ओवरों में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। विराट कोहली ने जैसे ही अपनी पारी में 6 रन के आंकड़े को छुआ वो टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए। विराट कोहली ने ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल(14,562), शोएब मलिक( 13,360), किरोन पोलार्ड(12,900), एलेक्स हेल्स(12,319), डेविड वॉर्नर(12,065) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ऐसा रहा है विराट कोहली का टी20 में प्रदर्शन

विराट कोहली ने करियर के 377वें मैच की 360वीं पारी में 12 हजार रन पूरे किए। इस दौरान विराट कोहली ने 41 के औसत और 133.42 के स्ट्राइक रेट से 12000 रन पूरे किए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 91 अर्धशतक जड़े हैं। 122 रन विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।विराट कोहली ने 12 हजार में से 7263 रन आईपीएल में 237 मैच की 229 पारियों में बनाए हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय टी20 में विराट ने 117 मैच में 4037 रन बनाए हैं।

बने दूसरे सबसे तेज 12 हजारी

विराट कोहली टी20 में 12 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने 360 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। वहीं क्रिस गेल ने महज 343 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया था। विराट कोहली के बाद तीसरे पायदान पर डेविड वॉर्नर(368) और चौथे पायदान पर एलेक्स हेल्स(432) हैं।

पहले मुकाबले में 21 रन की खेल पाए पारी

विराट कोहली आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में 20 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर विराट कोहली मिडविकेट की दिशा में रचिन रवींद्र के हाथों लपके गए। हालांकि कैच अजिंक्य रहाणे ने शानदार ढंग से लिया लेकिन बाउंड्री पार करने से पहले रवींद्र के हाथों में उसे पहुंचा दिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article