IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) vs GT (Gujarat Titans) Pitch Report And Mullanpur Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा और सीजन का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। मेजबान पंजाब किंग्स के लिए अब तक सीजन खास नहीं रहा है। कई करीबी हार के बाद उसकी स्थिति अंक तालिका में डामाडोल है। वहीं गुजरात टाइटन्स की टीम भी गोता लगाती दिख रही है। अंक तालिका में पंजाब किंग्स नौवें और गुजरात टाइटन्स आठवें पायदान पर है। आज का मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुल्लांपुर मोहाली के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स की कमान सैम कुरेन (Sam Curran) संभाल रहे हैं। वहीं गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं। जिनकी कप्तानी में गुजरात का प्रदर्शन फीका रहा है।
आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों का अबतक टूर्नामेंट में सफर कैसा रहा है। पंजाब और गुजरात दोनों ही टीमों ने अबतक 7-7 मैच खेले हैं जिसमें गुजरात ने तीन में और पंजाब ने 2 मैच में जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स को कई करीबी मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। इसलिए वह अंक तालिका(IPL 2024 Points Table) में नौवें और गुजरात आठवें पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश रविवार (21 अप्रैल, 2024) को खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार करने की होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज जब दोनों टीमों का मुल्लांपुर में आमना-सामना होगा तो कैसी होगी पिच और मोहाली(मुल्लांपुर) के मौसम का हाल।
पंजाब किंग्स-गुजरात टाइटन्स पिच रिपोर्ट (PBKS vs GT Pitch Report)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमों के बीच भिड़ंत मोहाली के मुल्लांपुर में बने नए स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर अबतक चार मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से कोई भी मैच हाई स्कोरिंग नहीं रहा है। इस मैदान पर अधिकतम 192 रन बने हैं। जो मुंबई ने पिछले मुकाबले में बनाया था। चार मैच की 8 पारियों में इस मैदान पर औसत स्कोर 173 रन रहा है। प्रति पारी यहां आठ विकेट गिरे हैं। यानी कि पिच गेंदबाजों के ज्यादा मुफीद रही है। चार मैच में दो मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने तो 2 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर पिछले खेले गए तीन मुकाबले रोमांचक रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर ऐसा ही कुछ हाल पंजाब और गुजरात के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में देखने को मिल सकता है। यहां गेंद और बल्ले के बीच संतुलन देखने को मिलेगा। हालांकि ओस दूसरी पारी में गिरेगी जिसकी वजह से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम थोड़ा फायदे में रह सकती है।
आज कैसा रहेगा मुल्लांपुर (मोहाली) का मौसम? (Mullanpur Weather Today)
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आज (21 अप्रैल, 2024) खेला जाने वाला मुकाबला मोहाली में बने नए स्टेडियम में खेला जाएगा। आज मोहाली के मुल्लांपुर में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। दिन में धूप रहेगी बारिश के यहां कोई आसार नहीं है। उमस शाम के वक्त ज्यादा नहीं रहेगी लेकिन जैसे-जैसे मैच बढ़ेगा मौसम में उमस भी बढ़ती जाएगी। रात 11 बजे तक उमस बढ़कर 34 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। आज दिन में मुल्लांपुर(मोहाली) का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है। शाम के वक्त न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
पंजाब और गुजरात की टीमें (PBKS and GT Squads)
पंजाब किंग्स टीमः शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रूसो।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुथार।
