क्रिकेट

IPL 2024 Live Telecast in India : जानिए मुफ्त में कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल 2024 के मुकाबले

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 22, 2024, 11:10 AM IST

IPL 2024 Live streaming and Telecast in India, Online Free (आईपीएल 2024 लाइव स्ट्रीमिंग): आईपीएल 2024 का आगाज आज (22 मार्च, 2024) चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। जानिए प्रशंसक मोबाइल पर जियो सिनेमा पर फ्री में और टीवी पर कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Image

आईपीएल 2024 लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और आरसीबी के बीच भिड़ंत के साथ शुरू हो रहा आईपीएल का 17वां सीजन
  • जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं आईपीएल 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग
  • स्टार स्पोर्टस के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है आईपीएल का सीधा प्रसारण

IPL 2024 When and Where to Watch Free Online streaming and Telecast in Hindi: आईपीएल 2024 का आगाज आज (22 मार्च, 2024) चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। लोक सभा चुनाव 2024 की वजह से आईपीएल के शुरुआती दो सप्ताह के कार्यक्रम आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जारी किया था। पहले दो सप्ताह में 21 मुकाबले 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे। मुकाबले 10 शहरों में खेले जाएंगे। टीमें अधिकतम पांच और न्यूनतम तीन मैच पहले दौर में खेलेंगी। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद दूसरे चरण के कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि दूसरे चरण के मैच देश से बाहर खेले जा सकते हैं। प्लान बी पर भी बीसीसीआई काम कर रहा है।

मुफ्त में कहां देखें आईपीएल 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग? (IPL 2024 LIVE STREAMING IN JIO CINEMA)

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में आप जियो सिनेमा के मोबाइल एप्प पर (Watch IPL 2024 on Mobile) देख सकते हैं। जियो सिनेमा पर दर्शक 4K क्वालिटी में मैचों का तुल्फ उठा सकते हैं।

टीवी पर कहां देखें आईपीएल 2024 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण? (IPL 2024 LIVE Telecast In TV)

आईपीएल 2024 के मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर एसडी और एचडी में होगा।

कितनी भाषाओं में होगी जियो सिनेमा में आईपीएल 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग? (IPL 2024 Telecast in Jio Languages)

जियो सिनेमा में आईपीएल 2024 का प्रसारण अंग्रेजी, हिंदी के अलावा बंगाली, भोजपुरी, गुजराती, कन्नड, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू में भी होगा।

कितने बजे से खेले जाएंगे आईपीएल 2024 के मुकाबले? (IPL 2024 Matches Timing)

आईपीएल 2024 के मुकाबले दोपहर 03:30 PM और 07:30 PM बजे से शुरू होंगे। चेन्नई और आरसीबी के बीच खेले जाने वाला उद्धाटन मुकाबला 08:00 PM बजे से खेला जाएगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article