क्रिकेट

IPL 2024, CSK vs RCB: आरसीबी के खिलाफ डेब्यू करने वाला कौन है समीर रिजवी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 23, 2024, 12:37 AM IST

IPL 2024, Who is Sameer Rizvi, CSK vs RCB: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान युवा खिलाड़ी समीर रिजवी ने मैदान पर कदम रखा, जिसको शायद ही कोई जानता हो। उस खिलाड़ी का नाम है समीर रिजवी, जो चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं समीर रिजवी कौन हैंं?

Image

समीर रिजवी। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

IPL 2023, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore, Who is Suyash Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज हो चुका है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 17वें सीजन का पहला मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन और डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नए नाम के साथ खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए युवा बल्लेबाल समीर रिजवी ने आईपीएल डेब्यू किया। हालांकि, उनको डेब्यू मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में सबके मन एक सवाल उठेगा कि आखिर ये खिलाड़ी कौन और क्रिकेट के मैदान पर कैसा रिकॉर्ड है। आइए समीर रिजवी के बारे में जानते हैं।

CSK ने लगाई थी बड़ी बोली

यूपी टी20 लीग के पहले सीजन में धमाल मचाने वाले समीर रिजवी 20 लाख रुपए की बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में हिस्सा लिया था। ऑक्शन से पहले ही समीर की प्रतिभा के चर्चा सभी टीमों के मैनेजमेंट के सामने पहुंच चुके थे। ऐसे में उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ मच गई। अंत में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा में समीर का चांदी हो गई और देखते देखते बेस प्राइज का 42 गुना कीमत यानी 8.4 करोड़ रुपए में चेन्नई ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया।

समीर का ऐसा है करियर

,एमएस धोनी के फैन समीर रिजवी ने साल 2020 में यूपी के लिए एमपी के खिलाफ फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था। टी20 में समीर रिजवी का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने 11 टी20 में 134.70 के स्ट्राइक रेट से कुल 295 रन बनाए हैं। उनका टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 75 रन रहा है। यूपी के लिए समीर दो टी20 मैच खेल चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (डब्ल्यू), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article