क्रिकेट

IPL 2024: आईपीएल के दूसरे दिन का मैच

IPL 2024, KKR vs SRH Pitch Report And Eden Gardens Kolkata Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (23 March 2024) आईपीएल में डबल-हेडर यानी दो मैचों का दिन है। आज का दूसरा मैच रात 7:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। सीजन के मैच का आयोजन कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में होगा।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज दो मैच
  • आज का दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच
  • कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा मैच

आईपीएल 2024 में आज के दो मैचों में दूसरा मुकाबला रात 8 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ये इस सीजन का तीसरा मुकाबला होगा। केकेआर और एसआरएच के बीच ये मैच कोलकाता के प्रतिष्ठित मैदान ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई करेंगे भारतीय धुरंधर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और सनराइजर्स हैदराबाद टीम की अगुवाई करेंगे इस सीजन के सबसे महंगे कप्तान और आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (Pat Cummins) जिनको फ्रेंचाइजी ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मैच से पहले जानिए इन दोनों टीमों के आंकड़े। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें 16 बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जीत हासिल की है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार आईपीएल खिताब जीता है, जबकि हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने एक बार इस खिताब को अपने नाम किया है। अब आपको जानकारी देते हैं कि आज जब ये दोनों टीमें टकराएंगी तो कैसी होगी पिच रिपोर्ट और कैसा होगा कोलकाता का मौसम।

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2024 मुकाबला आज कोलकाता में खेला जा रहा है, तो आइए यहां के मौसम का अपडेट भी जान लेते हैं। कोलकाता में आज हल्की बारिश का अनुमान है, हालांकि फिलहाल उम्मीद यही की जा सकती है कि ये बारिश भारी ना हो। आंधी-तूफान की संभावना भी है और बाद में उमस भी काफी रहेगी। अगर तापमान की बात करें तो आज कोलकाता का अधिकतम तापमान तकरीबन 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है।

कोलकाता की टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुष्मंथा चमीरा और साकिब हुसैन।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीमः पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह और जथावेध सुब्रमण्यन।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article