क्रिकेट

IPL 2024, KKR vs RR: कोलकाता में गरजा बटलर का बल्ला, कोहली के विराट रिकॉर्ड से बस एक कदम दूर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 17, 2024, 12:13 AM IST

IPL 2024, KKR vs RR, Jos Buttler Century:कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 विकेट से हराया। इस मुकाबले में सुनील नरेन के शतक पर जोस बटलर का शतक भारी पड़ा। इस शानदार पारी के बाद बटलर की नजर अब कोहली के विराट रिकॉर्ड पर है।

Image

शतक जड़ने के बाद जोस बटलर। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स।
  • राजस्थान ने कोलकाता को 2 विकेट से हराया।
  • जोस बटलर ने मौजूदा सीजन में दूसरा शतक जड़ा।

IPL 2024, KKR vs RR, Jos Buttler Century: कोलकाता नाइटराइडर्स के होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला जमकर चला। उन्होंने केकेआर के खिलाफ न केवल शतक जड़ा, बल्कि अपनी टीम को जीत भी दिलाई। जोस बटलर ने 178.33 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 55 गेंदों पर शतक पूरा किया और 60 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 107 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। बटलर का यह आईपीएल के 17वें सीजन में दूसरा शतक है। इससे पहले बटलर ने आरसीबी के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और टीम को जीत भी दिलाई थी। इसी शतक के साथ बटलर नेआईपीएल करियर का 7वां शतक जड़ा।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की।

कोहली से बस एक कदम दूर

केकेआर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले जोस बटलर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड से बस एक कदम दूर हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 8 शतक जड़ हैं। इस शतकीय पारी के बाद जोस बटलर उनसे बस एक कदम दूर हैं। बटलर ने आईपीएल करियर का 7वां शतक जड़ा। वहीं, उन्होंने क्रिस गेल को शतक के मामले में पीछे छोड़ दिया। क्रिस गेल 6 शतक के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

8वें नंबर पर पहुंचे बटलर

आईपीएल के 17वें सीजन में जोस बटलर का बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने 6 मैचों में 147.92 की स्ट्राइक रेट से और 62.50 की औसत से 250 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान कुल 22 चौके और 10 छक्के जमाए हैं। वे टॉस स्कोरर की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

आईपीएल 2024 में शतक जमाए वाले खिलाड़ी

आईपीएल के 17वें सीजन के 31 मुकाबले में कुल 6 शतक लग चुके हैं। जोस बटलर के नाम सबसे ज्यादा शतक है। उन्होंने 6 पारियों में कुल दो शतक जमाए हैं। इसके अलावा ट्रेविस हेड, सुनील नरेन, रोहित शर्मा और विराट कोहली एक-एक शतक जड़ चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article