क्रिकेट

RASHID KHAN EXCLUSIVE: इस भारतीय गेंदबाज के फैन हुए राशिद खान, बोले- बॉलर बहाना मारना बंद करें

IPL 2024, Gujarat Titans Bowler Rashid Khan Times Now Navbharat Exclusive Interview: गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज राशिद खान का दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग यानी आईपीएल में घातक गेंदबाजी जारी है। गुजरात टाइटंस का आज होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला है, लेकिन उससे पहले राशिद खान ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में अपने पसंदीदा गेंदबाज, आईपीएल व अन्य चीजों पर अपनी बातें सामने रखीं और सभी सवालों के जवाब दिए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा...

Image

राशिद खान।

Photo : Times Now Digital

IPL 2024, Rashid Khan Times Now Navbharat Exclusive Interview: दुनिया के बेस्ट स्पिनर और गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज राशिद खान अपनी गेंदबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन वे इस बार अपनी गेंदबाजी को लेकर नहीं, बल्कि पसंदीदा गेंदबाज के नाम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। टी20 गेंदबाजों के टॉप-10 लिस्ट में शामिल राशिद खान इन दिनों भारत में हैं और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग में घातक गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिला रहे हैं। राशिद खान आईपीएल के 17वें सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.95 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं। वहीं, आईपीएल इतिहास में शानदार गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो राशिद खान 115 मैचों में 6.73 की इकोनॉमी में 145 रन बनाए हैं। वे टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। पेश है गुजरात टाइटंस के घातक गेंदबाज राशिद खान से खास बातचीत के अंश...

सवाल: आईपीएल को लेकर आपका क्या नजरिया है?

राशिद- टूर्नामेंट करीब 2 महीने लंबा है, लेकिन यह हम सभी को आपस में मिलने वाला सबसे अच्छा मौका भी है। मानसिक फिटनेस महत्वपूर्ण है, लेकिन मानसिक मुद्दों के बारे में ये सभी बातें तभी सामने आती हैं जब आप खेल का आनंद नहीं ले रहे होते हैं। आप जो कर रहे हैं उसमें मजा लेना और उससे प्यार करना महत्वपूर्ण है। हमें सोचना चाहिए कि जब हम मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते रहते हैं तो हम युवाओं के लिए क्या उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि खेल का आनंद लेना सीखना चाहिए और इन चीजों के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

सवाल: आईपीएल 2024 में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम उतरी है। इसको आप कैसे देखते हैं?

राशिद: एक युवा खिलाड़ी को टीम को आगे ले जाते देखना बहुत अच्छा लगता है। हम उनके नेतृत्व में एक इकाई के रूप में खेल रहे हैं। शुभमन गिल एक महान कप्तान हैं।

सवाल: इस साल टीम के घातक गेंदबाज शमी नहीं हैं। क्या उनको मिस कर रही है टीम?

राशिद- टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खल रही है। लेकिन हमारे पास भरोसा करने के लिए अच्छी गेंदबाजी इकाई है।

सवाल: आईपीएल में अफगानी खिलाड़ियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। इसको आप कैसे देखते है?

राशिद- कभी नहीं सोचा था कि हमारे 8 से 9 खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। यहां हमें जो प्यार मिलता है वह अद्भुत है। मैं अपने युवाओं से कहता रहता हूं।

सवाल: आपके पसंदीदा गेंदबाज कौन है?

राशिद- मैं भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे पसंद है कि वह स्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। हर गेंदबाज उनसे सीख सकते हैं।

सवाल: बड़ा स्कोर बनने पर गेंदबाज बहाना क्यों ढूंढने गलते हैं?

राशिद- आईपीएल में बड़ा स्कोर बनता है। इस दौरान 200+ स्कोर पर हिट होने पर गेंदबाज बहाना ढूंढने लगते हैं, जो उनको नहीं ढूंढना चाहिए। पिच या मैदान के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। उसी टूर्नामेंट में आपके पास जसप्रीत बुमराह भी है।

Karishma Singh
करिश्मा सिंहauthor

करिश्मा सिंह TIMES NOW में न्यूज एडिटर हैं। 14 वर्षों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 5 क्रिकेट विश्व कप कवर किए हैं, जिनमें 2024 और 2026 में भारत द्वारा जीते गए दो विश्व कप भी शामिल हैं। उन्होंने 2 ओलंपिक खेलों को भी कवर किया है और सभी प्रमुख खेल विधाओं की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता रखती हैं।

और पढ़ें
End of Article