क्रिकेट

कोलकाता बनाम लखनऊ ड्रीम 11 टीम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 14, 2024, 03:38 PM IST

आईपीएल के 28वें , आज मैच कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। आज KKR vs LSG मैच देखें कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम-11।

Image

कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (kolkata knight riders vs lucknow super giants ) से होगा। यह रोमांचक मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मौजूदा सीनज में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में यह दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले केकेआर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ था। इस मुकाबले में केकेआर ने जीत हासिल की थी। वहीं, दोनों टीमों के मौजूदा सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को 4 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 5 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

पूरन का जमकर चल रहा है बल्ला

मौजूदा आईपीएल में लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने 5 मैचों में 167.92 की स्ट्राइक रेट और 89 की औसत से 178 रन बनाए हैं। वे लखनऊ के टॉप स्कोरर हैं। वहीं, कोलकाता के सुनील नरेन टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 189.41 की स्ट्राइक रेट से और 40.25 की औसत से कुल 161 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में लखनऊ का दबदबा

आईपीएल के 17वें सीजन में लखनऊ के गेंदबाजों का दबदबा है। युवा गेंदबाज यश ठाकुर टीम के लिए सही साबित हो रहे हैं। यश ने 4 मैचों में 9.57 की इकोनॉमी से 7 विकेट चटकाए हैं। दूसरे नंबर पर मयंक यादव हैं। उन्होंने 3 मैचों में 6 की इकोनॉमी से 6 विकेट चटकाए हैं। वहीं, केकेआर के टॉप विकेटटेकर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं।

IPL 2024 Match-28, KKR vs LSG, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स

दिनांक: 14 मार्च 2024

समय: 3.30 PM

मैदान: ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता

कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट।

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर।

ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, नवीन उल हक।

कोलकाता और लखनऊ कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: सुनील नरेन।

उप-कप्तान: आंद्रे रसेल।

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित ड्रीम इलेवन -Option 2

कीपर – क्विंटन डी कॉक, लोकेश राहुल (उपकप्तान), निकोलस पूरन, फिलिप साल्ट

बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर

ऑलराउंडर – सुनील नरेन, आंद्रे रसेल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या

गेंदबाज- यश ठाकुर, मिचेल स्टार्क

कप्तान: आंद्रे रसेल।

उप-कप्तान: लोकेश राहुल ।

KKR vs LSG Dream 11 Prediction: केकेआर बनाम लखनऊ की बेस्ट ड्रीम-11 टीम Option 3

विकेटकीपर- केएल राहुल, फिल सॉल्ट

बैटर- श्रेयस अय्यर, निकोलस पूरन, क्विंटन डिकॉक

ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, मार्कस स्टोइनिस

बॉलर- मोहसिन खान, हर्षित राणा, मिचेल स्टार्क

कप्तान-केएल राहुल

उप-कप्तान- मार्कस स्टोइनिस

KKR vs LSG Dream11: केकेआर बनाम एलएसजी आईपीएल 2024 ड्रीम11 टीम Option 4

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, केएल राहुल

बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, अंगकृष रघुवंशी

ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, मार्कस स्टोइनिस

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वैभव अरोड़ा

कप्तान: केएल राहुल

उप-कप्तान: क्विंटन डी कॉ

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम11 (IPL 2024 KKR Vs LSG Dream11 Predication)

विकेटकीपर- केएल राहुल, फिल सॉल्ट (कप्तान)

बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर, निकोलस पूरन, क्विंटन डीकॉक

ऑलराउंडर- सुनील नरेन, आंद्रे रसेल (उपकप्तान), मार्कस स्टोइनिस

गेंदबाज- मोहसिन खान, हर्षित राणा, मिचेल स्टार्क

कप्तान: फिल सॉल्ट (कप्तान)

उप-कप्तान: सुनील नरेन

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड (Kolkata Knight Riders Squads)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड (Lucknow Super Giants Squads)

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमार जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।

(*Disclaimer: आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article