क्रिकेट

IPL 2024, KKR vs DC Pitch Report, Weather: कोलकाता-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

IPL 2024, KKR vs DC Pitch Report And Eden Gardens Kolkata Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (29 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच अंक तालिका में दूसरे पायदान पर चल रही कोलकाता नाइडर्स और पिछले पांच में से चार में जीत दर्ज करके छठे पायदान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। ये मैच कोलकाता के घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम?

Image

कोलकाता नाइट राउडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 47वां मुकाबला
  • कोलकाता और दिल्ली के बीच होगी भिड़ंत
  • इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला

IPL 2024, KKR (Kolkata Knight Riders) vs DC (Delhi Capitals) Pitch Report And Kolkata Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज सीजन का 47वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी अंक तालिका में दूसरे पायदान पर चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स और छठे पायदान पर संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीमें। मेजबान केकेआर का मौजूदा सीजन अबतक बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। अबतक खेले 8 मैच में से 5 में उसे जीत मिली है और तीन में हार। 10 अंक और 0.972 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज है। इडेन गार्डन्स में खेले पिछले दो मैच में उसे रिकॉर्ड हार का सामना लक्ष्य का बचाव करते हुए करना पड़ा है। बावजूद इसके वो दूसरे पायदान पर काबिज है। वहीं सीजन में खराब शुरुआत करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम संभल गई है। दिल्ली को पहले 5 मैच में से चार में हार मिली थी। लेकिन उसके बाद अगले 5 मैच में उसने चार में जीत दर्ज की और अब 10 मैच में 5 जीत और 5 हार के साथ छठे पायदान पर काबिज है। आज का मुकाबला शाम 7.30 बजे से कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत(Rishabh Pant) करेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाली भिड़ंत बेहद अहम होगी। दिल्ली कैपिटल्स को ये जीत दूसरे पायदान पहुंचा देगी। केकेआर को जीत दूसरे स्थान पर मजबूत कर देगी लेकिन हार से उसे दूसरा स्थान गंवाना पड़ेगा। ऐसे में प्लेऑफ की राह उसके लिए मुश्किल होती जाएगी। इस लिहाज से इस मुकाबले पर दोनों टीमों के प्रशंसकों की पैनी नजर रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज जब दोनों टीमों का इडेन गार्डन्स में आमना-सामना होगा तो कैसी होगी पिच और कोलकाता के मौसम का हाल?

कोलकाता नाइट राइडर्स-दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट (KKR vs DC Pitch Report)

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच सोमवार को कोलकाता इडेन गार्डन्स मैदान में भिड़ंत होगी। मौजूदा सीजन में कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान में रनों की जमकर बारिश हो रही है। तकरीबन सभी मैचों में टीमों 200 रन के पार पहुंच रहीं हैं और बड़े स्कोर भी लगातार चेज हो रहे हैं। यहां खेले गए पिछले मुकाबले में रिकॉर्ड 263 रन चेज करके पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी केकेआर को 224 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करके मात दी थी। ऐसे में सोमवार को खेले जाने वाले मुकाबले में भी कोलकाता में रनों का अंबार लगने की पूरी संभावना है। चेज करने वाली टीम यहां पर फायदे में रही है। कोलकाता आरसीबी के खिलाफ महज एक रन के और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 रन के अंतर से जीत मिली थी। ऐसे में जो टीम टॉस जीतेगी वो गेंदबाजी करने का फैसला करेगी।

आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम? (Kolkata Weather Today)

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मुकाबला कोलकाता इडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। आज कोलकाता का मौसम बेहद गर्म रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियल रहने की संभावना है। बारिश की संभावना बिलकुल भी नहीं है। मैच जब शुरू होगा उस वक्त तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जो रात को 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उमस शाम के वक्त बढ़ेगी इससे थोड़ी तकलीफ प्लेयर्स को होगी। मैदान पर सोमवार को 71 प्रतिशत उमस रहेगी। इससे प्लेयर्स की मांसपेशियों में खिंचाव आने की संभावना है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स:(Kolkata Knight Riders Full Squad)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन और मुजीब उर रहमान।

दिल्ली कैपिटल्स:(Delhi Capitals Full Squad)

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी साव, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वास्तिक चिकारा, इशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख दार सलाम, विक्की ओस्टवाल, एनरिच नोर्किया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, गुलबदीन नैब, ललित यादव, जेक फ्रेसर-मैकगुर्क।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article