क्रिकेट

IPL 2024: न कोहली और न रोहित, इस युवा बल्लेबाज के नाम होगी ऑरेंज कैप, गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2024 के लिए की भविष्यवाणी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 22, 2024, 09:25 AM IST

IPL 2024, Adam Gilchrist predicts IPL 2024 Orange Cap winner: आईपीएल के 17वें सीजन का आज से यानी 22 मार्च से आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के ओपनिंग डे पर पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु से होगा। इस रोमांचक मुकाबले से पहले डेक्कन चार्जर्स के कप्तान के रूप में आईपीएल का दूसरा सीजन जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2024 के ऑरेंज कैप विनर के नाम की भविष्यवाणी की है।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा। (फोटो- RCB/MI Twitter)

Photo : Twitter

IPL 2024, Adam Gilchrist predicts IPL 2024 Orange Cap winner: इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांच का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज आज यानी 22 मार्च से होने जा रहा है। यह रोमांच करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इस रोमांचक मुकाबले के ओपनिंग डे मुकाबले पर धमाकेदार मुकाबला होने जा रहा है। चेन्नई के होम ग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु से होगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। लेकिन इस रोमांचक मुकाबले से पहले डेक्कन चार्जर्स के कप्तान के रूप में आईपीएल का दूसरा सीजन जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2024 के ऑरेंज कैप विनर के नाम की भविष्यवाणी की है। उन्होंने न रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिया और न ही मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम लिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लिया। उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप जीतेंगे।

आईपीएल 2023 में 600 से ज्यादा बनाए थे यशस्वी

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला आईपीएल में जमकर गरजता है। उन्होंने पिछले साल 14 मैचों में 163.61 की स्ट्राइक रेट और 48.08 की औसत से रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल के 16वें सीजन में 625 रन बनाए थे और टॉप स्कोरर की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे थे। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली, डेवोन कॉन्वे, फाफ डु प्लेसिस और शुभमन गिल रहे थे। गुजरात जायंट्स के कप्तान शुभमन गिल 890 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे थे।

2020 में राजस्थान से जुड़े थे यशस्वी

22 साल के यशस्वी जायसवाल 2020 सीजन से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किए गए तीन खिलाड़ियों में से एक थे और पिछले साल वह फ्रेंचाइजी के लिए शानदार प्रदर्शन किए थे। वे टॉप स्कोरर रहे थे। संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम के लिए आईपीएल 2023 के 14 लीग मैचों में जयसवाल ने 625 रन बनाए, जो एक अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा आईपीएल सीजन में बनाए गए सर्वाधिक रनों का एक नया रिकॉर्ड था। पिछले साल केकेआर के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान यजस्वी जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदों में पचास रन बनाकर सबसे तेज अर्धशतक का नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक भी लगाया था।

शुभमन गिल रहे थे टॉप स्कोरर

गुजरात टाइटंस की कमान संभालने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर इस बार भी उनके फैंस की नजर रहने वाली है। पिछले साल शुभमन गिल ने 157.80 की स्ट्राइक रेट और 59.33 की औसत से रन बनाए थे। उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 890 रन बनाए थे और टॉप स्कोरर की लिस्ट में टॉप पर रहे थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के कप्तान फाफ डु प्लेससि गिल से करीब 160 रन पीछे रहे थे। उन्होंने 730 रन बनाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article