क्रिकेट

IPL 2023: वसीम जाफर ने साझा किया उत्तराखंड़ की टीम में आकाश मढ़वाल के चयन का किस्सा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 25, 2023, 08:13 PM IST

वसीम जाफर ने अचानक से स्टार बने तेज गेंदबाज आकाश मढ़वाल के उत्तराखंड क्रिकेट टीम में पहली बार चयन का किस्सा साझा किया है।

Image

आकाश मढ़वाल(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2019 में आकाश मढ़वाल का हुआ था उत्तराखंड़ की टीम में चयन
  • वसीम जाफर उस दौरान थे टीम के हेड कोच
  • आकाश ने उससे पहले खेली थी टेनिस बॉल क्रिकेट

मुंबई:लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी कहर परपाती करिश्माई गेंदबाजी के बल पर मुंबई इंडियन्स को एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दिलाने वाले आकाश मढ़वाल की चर्चा हर जगह हो रही है। उत्तराखंड का लाल अब पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों का चहेता बन गया है। मढ़वाल ने बुधवार को 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए और आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऐसे में हर कोई उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है।

जाफर ने किया था उत्तराखंड की टीम में चयन

ऐसे में भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और उत्तराखंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वसीम जाफर ने फर्श से अर्श पर पहुंचने वाले आकाश के राज्य की टीम में चयन का किस्सा साझा किया है। वसीम जाफर ने ट्वीट करके कहा, जब मैं उत्तराखंड क्रिकेट टीम का हेड कोच था उस दौरान ये लड़का ट्रायल के लिए आया था। तब उसकी उम्र 24-25 साल थी और उसने तब तक केवल टेनिस बॉल क्रिकेट खेली थी। लेकिन हम उसकी गेंदबाजी के पेस से बेहद प्रभावित हुए थे और तत्काल उसका चयन कर लिया था। ये घटना साल 2019 की है। वो लड़का आकाश मढ़वाल था। वो अब यहां तक पहुंच गया है उसपर गर्व हो रहा है।

डेढ़ साल किया डेब्यू का इंतजार

20 लाख रुपये के बेस प्राइज वाले आकाश को पिछले सीजन मुंबई ने बतौर रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल किया था। उसके बाद उन्हें डेब्यू का मौका मौजूदा सीजन के बीच में जोफ्रा आर्चर के चोट की वजह से वापस स्वदेश लौटने के बाद लिया गया। टीम में एंट्री करते ही आकाश ने अपनी कसी हुई डेथ बॉलिंग से धमाल मचा दिया। 7 मैच में 13 विकेट चटका चुके हैं। हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उन्होंने 37 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। इसके बाद अगले ही मैच में एक कदम आगे निकलकर पारी में विकेटों का पंजा भी जड़ दिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article