क्रिकेट

IPL 2023, RCB vs GT Pitch Report, Weather: कोलकाता और राजस्थान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 10:00 AM IST

IPL 2023, RCB vs GT Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आईपीएल 2023 में आज (21 May 2023) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच लीग दौर का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा और बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज बेंगलुरू का कैसा रहेगा मौसम?

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स प्लेइंग 11

KEY HIGHLIGHTS
  • आज बेंगलोर में होगा आरसीबी और गुजरात के बीच मुकाबला
  • सीजन का है ये आखिरी लीग मैच
  • बारिश का इस मुकाबले पर मंडरा रहा है साया

IPL 2023, RCB vs GT Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लीग दौर का अंत रविवार (21 मई, 2023) को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात पहले ही प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। वहीं आरसीबी की किस्मत इस मुकाबले पर दांव पर लगी है। ऐसे में घरेलू मैदान पर फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने करके लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में एंट्री करने की कोशिश करेगी। घरेलू परिस्थितियों का फायदा निश्चित तौर पर आरसीबी को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं रविवार को कैसा रहेगा बेंगलोर के मौसम और चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल?

कैसी होगी बेंगलोर-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट? (RCB vs GT Pitch Report)

बेंगलोर का मैदान छोटा है यहां चौकों छक्कों की बारिश जमकर होती है। पिछले छह मुकाबले घर से बाहर खेलने के बाद आरसीबी अंतिम मुकाबले के लिए घर लौटी है। ऐसे में आरसीबी को बादलों के बीच गुजरात को बड़े अंतर से मात देने की चुनौती है। दोनों ही टीमों के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। लेकिन गुजरात के गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। गेंदबाजी बेंगलुरू के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकती है। ऐसे में जो टीम टॉस जीतेगी वो मौसम, मैदान और पिच तीनों लिहाज से पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी।

आज कैसा रहेगा बेंगलोर का मौसम? (Bangalore Weather Today)

बेंगलोर की किस्मत भले ही गुजरात के खिलाफ मैच के रिजल्ट पर टिकी है लेकिन रविवार को बेंगलुरू का मौसम उसके अरमानों पर पानी फेर सकता है। रविवार को बेंगलुरू में बारिश की आशंका जताई गई है। दोपहर से ही पूरा शहर बादलों के आगोश में होगा और गरज के साथ बीच बीच में छीटें भी पड़ेंगे। लेकिन शाम होते-होते बारिश की संभावना प्रबल हो जाएगी। बेंगलुरू का रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं बारिश की 50 से 60 प्रतिशत तक संभावना है। ऐसे में आरसीबी के सामने एक बड़ी परेशानी आ खड़ी हुई है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article