क्रिकेट

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय इतिहास रचने से चूकीं स्मृति मंधाना

भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक जड़ने वाली पहली महिला बैटर होने का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गईं।

Image

स्मृति मंधाना (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

लंदन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधान लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट मैच के पहले ही दिन मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने से चूक गईं। पारी की शुरुआत करने आईं मंधाना ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंद में 83 रन बनाए। मंधाना लॉर्ड्स में शतक पूरा करने से 17 रन दूर रह गईं। हांलाकि उनके नाम लॉर्ड्स के मैदान पर पहला अर्धशतक जड़ने वाली महिला बैटर के रूप में दर्ज हो गया।

लॉर्ड्स में टेस्ट शतक से चूकीं

अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही मंधाना अगर सैकड़ा करने में सफल होती तों लॉर्ड्स में टेस्ट शतक जड़ने वाली पहली महिला बैटर के रूप में उनका नाम हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता। मंधाना के इस सपने को पूरा करने से ईसी वॉन्ग ने तोड़ दिया। मंधाना लंच के बाद दिन के दूसरे सत्र में विकेट के पीछे विकेटकीपर एमी जोन्स के हाथों लपकी गईं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहली टेस्ट सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एजी स्टील (AG Steel) के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 1884 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 148 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

50 गेंद में पूरा किया शतक

पारी के दूसरे ओवर में शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद मंधाना ने एक छोर संभाल लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आईं यस्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिगज भी पवेलियन लौट गईं। 101 रन पर भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे। विकेटों की पतझड़ के बीच मंधाना एक छोर संभाले रहीं। उन्होंने 50 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर उन्हें कप्तान हरमनप्रीत कौर का साथ मिला। दोनों ने टीम को 190 रन तक पहुंचाया। पारी के 45वें ओवर में मंधाना कैच आउट हो गईं। इसके साथ ही लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के लीडरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज करने कराने से चूक गईं।

इन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े हैं लॉर्ड्स में शतक

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 10 भारतीय बल्लेबाज शतक जड़ चुके हैं। इस ऐतिहासिक मैदान वीनू मांकड़ (1952), दिलीप वेंगसरकर (1979, 1982 और 1986) गुंडप्पा विश्वनाथ (1979), रवि शास्त्री (1990), मोहम्मद अजहरुद्दीन (1990), सौरव गांगुली (1996), अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़ (2011), अजिंक्य रहाणे (2014), केएल राहुल (2021 और 2025) ने जड़े हैं। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज इस ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक जड़ने में नाकाम रहे।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article