बॉलीवुड

Baatein Dil Se: 'ये इंडियन कॉमेडी को वर्ल्ड लेवल...' Samay Raina की तारीफ में Rohit Swain ने पढ़े कसीदे

Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन रोहित स्वैन ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने समय रैना की जमकर तारीफ करते हुए उनके टैलेंट की सराहना की।

Image

समय रैना को लेकर बोले रोहित स्वैन (Baatein Dil Se podcast)

Baatein Dil Se Podcast: स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके रोहित स्वैन (Rohit Swain) अपनी शानदार मिमिक्री, गिटार के साथ म्यूजिकल कॉमेडी और दमदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। भारत ही नहीं, विदेशों में भी उन्होंने कई सफल लाइव शो किए हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके कॉमेडी वीडियोज करोड़ों बार देखे जा चुके हैं, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी बीच रोहित स्वैन टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर, कॉमेडी और जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। साथ ही उन्होंने मशहूर कॉमेडियन समय रैना की जमकर तारीफ करते हुए उनके टैलेंट और कॉमिक टाइमिंग की खुलकर सराहना की। -(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'जिस दिन मेरी शादी होगी...' Kabir Bahia संग रिश्ते पर Kriti Sanon ने किया रिएक्ट)

रोहित स्वैन ने समय रैना को लेकर कही ये बात

टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में रोहित स्वैन ने समय रैना के बारे में बात की। रोहित स्वैन ने कहा, 'समय रैना एक शानदार कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि बेहतरीन इंसान भी हैं। जिस तरह उन्होंने इतनी बड़ी मुश्किल का सामना किया, उस पर सोच-विचार किया और फिर दोबारा अपना शो लेकर लौटे, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। यह हर कॉमेडियन के लिए प्रेरणा है। आज उनका शो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी स्पेशल बन चुका है। मैं भी उनकी कॉमेडी देखकर खूब हंसता हूं। उनका सोचने का तरीका बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि वह आने वाले समय में भारतीय कॉमेडी को दुनिया के स्तर पर लेकर जाएंगे। अभी वह हिंदी में काम कर रहे हैं, लेकिन आगे चलकर अंग्रेजी में भी शानदार काम करेंगे।

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर भी रोहित स्वैन ने तोड़ी चुप्पी

रोहित स्वैन ने इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन में हुए विवाद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'जो हुआ वो बहुत गलत हुआ और ये उस गेस्ट की वजह से और भी ज्यादा गलत हो गया। मैं उस कंटेंट का समर्थन नहीं करता और न ही मैं कभी मंच पर इस तरह की बातें करूंगा।' इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में गेस्ट जज के तौर पर आए रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता से जुड़ा बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इसे अश्लील और आपत्तिजनक बताते हुए कड़ी आलोचना की। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर इलाहाबादिया, शो के होस्ट समय रैना और एपिसोड में मौजूद कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कई राज्यों में शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई थी।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article