क्रिकेट

संजय बांगर ने बताया कैसे इंग्लिश कंडीशन से निपटने के लिए विराट ने की थी खास तैयारी

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने विराट कोहली और उनके इंग्लिश कंडीशन को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि विराट कैसे इंग्लैंड दौरे से पहले खास तैयारी किया करते थे। फिलहाल भारतीय बल्लेबाज वहां की कंडीशन को समझ नहीं पा रहे हैं और टी20 सीरीज गंवा चुके हैं।

Image

विराट कोहली (साभार-X)

श्रेयस अय्यर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवा चुकी है और अब उस पर एक और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन सवाल है 14 जुलाई से शुरू हो रहे वनडे सीरीज में टीम इंडिया का क्या होगा? भारतीय बल्लेबाज इस फॉर्मेट में भी संघर्ष करते नजर आएंगे या फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से सबकुछ ठीक हो जाएगा। खासतौर से किंग कोहली जो इस परिस्थिति से निपटने के लिए खास तैयारी करते हैं और उन्हें पता है कि इंग्लिश कंडीशन में किस तरह बैटिंग की जाती है। फिलहाल भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लिश कंडीशन का हवा भी नहीं लग रहा है, जिसका खामियाजा उन्हें हार के साथ भुगतना पड़ रहा है।

संजय बांगर ने खोला राज

टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने बताया कि जब 2014 में विराट कोहली का इंग्लैंड दौरा खराब गुजरा था, तो उन्होंने 2018 से पहले इंग्लिश कंडीशन से निपटने के लिए खास तैयारी की थी। बांगर ने कहा 'जब आप इंग्लैंड खेलने जाते हैं तो दो चीजों पर आपकी सफलता निर्भर करती है। पहला कि आप स्विंग कैसे खेलते हैं और दूसरा आप कितनी देर से गेंद खेलते हैं।

बांगर ने बताया कि विराट के साथ मुंबई की पिच पर वो सुबह 6 बजे पहुंच जाते थे, जिससे कि ओस का फायदा उठाया जा सके। हम इंग्लिश कंडीशन की बराबरी करना चाहते थे। जब धूप निकलती थी तो हम मैदान पर पानी दिलवाते थे, जिससे कि वहां की कंडीशन में तैयारी की जा सके। इस प्रैक्टिश सेशन में अजिंक्य रहाणे भी विराट को ज्वाइन करते थे। 14 जुलाई से शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में, दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article